भरतपुर

58 वर्षीय अधेड़ ने नाबालिग से बलात्कार, अश्लील वीडियो भेज चचेरी बहन को बनाना चाह रहा था शिकार

Rape in Bharatpur: शहर के अटलबंध थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। 58 वर्षीय अधेड़ ने एक सोलह वर्षीय नाबालिग से बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसकी चचेरी बहन को शिकार बनाने की फिराक में था।
2 min read
Aug 26, 2019
Rape
( फोटो प्रतीकात्मक )

भरतपुर। शहर के अटलबंध थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। 58 वर्षीय अधेड़ ने एक सोलह वर्षीय नाबालिग से बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसकी चचेरी बहन को शिकार बनाने की फिराक में था। अधेड़ चचेरी बहन को अश्लील वीडियो भेज ब्लैकमेल कर रहा था। चचेरी बहन ने परिजनों से शिकायत की, जिस पर पीडि़ता की ओर से रविवार को थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

बताया जा रहा है कि पीडि़ता का पिता शहर में चाय की दुकान करता है और उसकी नाबालिग पुत्री दुकान आती-जाती रहती है। कुछ दिन पहले आरोपी नाबालिग को बहला कर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। उसने मोबाइल से नाबालिग की अश्लील वीडियो व फोटो खींच लिए। इस घटना के बाद वह नाबालिग शोषण करने लगा और उसने इस बीच पीडि़ता की चचेरी बहन को अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की।

चचेरी बहन ने परिजनों से शिकायत की, जिस पर शारीरिक शोषण का मामला खुल गया। पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ अटलबंध थाने में रिपोर्ट दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी अटलबंद निवासी हितेन्द्र पुत्र उपेन्द्रनाथ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादसं. की धारा 376 व 3, 4, 5, 6 पोक्सो एक्ट एवं 6 6(5), 6 7(क)(ख) आईटी एक्ट में दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने चचेरी बहन के मोबाइल नम्बर पर अश्लील क्लिप भेज दी। आरोपी ने उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा, नहीं तो उसकी बहन की क्लिप वायरल करने की धमकी दी। जिस पर डरी हुई चचेरी बहन ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। वहीं, पीडि़ता की मां नहीं है और चचेरी बहन के परिजन उसकी देखभाल करते थे। वह पिता के साथ चाय के दुकान पर मदद करने चली जाती थी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जिस मोबाइल से पीडि़ता का अश्लील वीडियो बनाया था, उसे जब्त कर लिया है। साथ ही पुलिस ने पीडि़ता की जानकारी के बाद घटना स्थल का भी जायजा लेकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।

Published on:
26 Aug 2019 09:32 pm