भरतपुर

भीड़तंत्र का न्याय : चोर की पीट-पीटकर हत्या, देसी कट्टा और 6 कारतूस मिले

रूदावल। भरतपुर जिले के रूदावल थाना क्षेत्र के गांव कजैली मे ग्रामीणों ने एक चोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। रात्रि करीब 2 बजे चार चोर एक घर में घुसे थे। जाग होने पर गांव वाले एकत्र हो गए। यह देख चोर फायरिंग करते हुए भाग गए लेकिन ग्रामीणों ने एक को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 May 2023, 4:31 PM IST
Mob lynching
Mob lynching

3 फायरिंग कर भागे, देसी कट्टा और 6 कारतूस मिले

ग्रामीणों की पिटाई से उसकी मौत हो गई। चोर के पास से एक देसी कट्ठा, 6 कारतूस और सरिया मिला है।रुदावल थाना प्रभारी महावीर प्रसादने बताया कि गांव कंजौली निवासी अवाती कोली के घर रात में सवा दो बजे चार चोर घुसे जिन्हें पड़ोसी ने देख लिया। जाग होने पर चोर दोराउण्ड फायरिंग करते हुए खेतों में भाग गए।

एक चोर लकड़ियों के ढेर में छिप गयाजिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर रुदावल पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को सीएचसी लेकर आई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक चोर की शिनाख्त अलीगढ़ यूपी हाल गांव गुज़रबलाई निवासी राजु बावरिया पुत्र बदन सिंह बावरिया के रूप में हुई है।

सुचना पर पुलिस के के आलाधिकारी, एमआईयू, एफएसएल व डॉग स्काउड की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

दो दिन में दूसरी घटना
सोमवार को दौसा जिले के आलूदा की ककरोड़ा ढाणी में चोरी व लूट की वारदात को अंजाम देने आए पांच बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी थी, जिसके एक युवक घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने दो बदमाशों की लाठी- डंडों से जमकर पिटाई की, जिससे एक की मौत हो गई।

Updated on:
24 May 2023, 4:31 PM IST
Published on: