भरतपुर

जानिए….कौनसी ट्रेन कब रहेगी निरस्त और कब दौड़ेगी

मथुरा में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण तीन ट्रेनें आगामी दिनों में निरस्त रहेगी
less than 1 minute read
जानिए....कौनसी ट्रेन कब रहेगी निरस्त और कब दौड़ेगी
जानिए....कौनसी ट्रेन कब रहेगी निरस्त और कब दौड़ेगी

भरतपुर. उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मंडल के मथुरा स्टेशन पर यार्ड रिमाँड्लिंग के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 27 नवम्बर से 21 मार्च तक किया जा रहा है। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाड़ियों के परिचालन में गतिशीलता आएगी। इस कार्य के चलते कोटा से प्रारम्भ होने वाली तीन मुख्य गाड़ियाँ को निरस्त किया गया है।

ट्रेन संख्या 12059/12060 कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस, कोटा से 27 दिसम्बर, 1, 3 जनवरी, 9 से 31 जनवरी एवं 1 से 5 फरवरी तक तथा हजरत निजामुद्दीन से 27 दिसम्बर, 1, 3 जनवरी, 9 से 31 जनवरी एवं 1 से 5 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
ट्रेन संख्या 19803/19804 कोटा-श्री माता वैष्णों देवी कटरा-कोटा एक्सप्रेस, कोटा से 13, 20, 27 जनवरी एवं 3 फरवरी तथा श्री माता वैष्णों देवी कटरा से 14, 21, 28 जनवरी एवं 4 फरवरी को निरस्त रहेगी।ट्रेन संख्या 20985/20986 कोटा-मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन(उधमपुर)-कोटा एक्सप्रेस, कोटा से 10, 17, 24 एवं 31 जनवरी तथा मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन(उधमपुर) से 11, 18, 25 जनवरी एवं 1 फरवरी को निरस्त रहेगी।

....................................

भीमनगर एरिया को बयाना नगर पालिका में जोड़ने मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन
बयाना. कस्बे के भरतपुर रोड स्थित भीमनगर एरिया जो ग्राम पंचायत बिड्यारी से हटाकर नगर पालिका बयाना में जोड़े जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों की ओर से विधायक डाॅ. ऋतु बनावत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। डाॅ. बनावत से ग्रामीणों ने गन्दगी और गन्दे पानी के भराव की साफ सफाई कराए जाने की भी मांग रखी।

भीमनगर में अन्नकूट प्रसाद वितरण समारोह के दौरान पहुंची विधायक का ग्रामीणों ने स्वागत किया। ग्रामीणों के ज्ञापन के बाद डाॅ. बनावत ने उनके इलाके को नगर पालिका में जोड़ने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सरंपच पति बच्चूसिंह, हुकमसिंह, भूराभगत, पप्पू धाकड, हरेन्द्र चौधरी, जयदेव, नरेश धाकड आदि मौजूद रहे।

Published on:
25 Dec 2023 11:59 pm