भरतपुर

गुर्जर आंदोलन की तैयारियों को लेकर खुद विजय बैंसला ने किया गांवों का दौरा

आगामी एक नवंबर से प्रस्तावित गुर्जर आंदोलन को लेकर गुर्जर समाज की ओर से इलाके में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2020, 10:04 AM IST
vijay_bainsla_1.jpg
विजय बैंसला - फोटो: Twitter@VijaySBainsla

बयाना। आगामी एक नवंबर से प्रस्तावित गुर्जर आंदोलन को लेकर गुर्जर समाज की ओर से इलाके में तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुर्जर आरक्षण आंदोलन सघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी बैंसला के पुत्र विजय बैंसला ने तैयारियां का सोमवार को इलाके के गांवों में दौराकर जायजा लिया।

अभी तक के आंदोलन में व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले बयाना के नहरा क्षेत्र के गांवों में बैंसला खुद जाकर पंच-पटेलों से बातचीत कर अंदरखाने आंदोलन होने की दिशा में तैयारियों में जुट गए हैं। उधर, गुर्जर नेताओं की तैयारियों को लेकर पुलिस-प्रशासन लगातार इन पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, पुलिस का खुफिया तंत्र भी इलाके में सक्रिय हो गया है।

सोमवार को बयाना-हिंडौन सिकंदरा मोड पर पंच-पटेलों से बातचीत करने आए विजय बैंसला ने मीडिया से बातचीत में दावा ठोकते हुए कहा कि राज्य सरकार मुगालते में न रहे, मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होना तय है। क्योंकि आंदोलन की घोषणा अकेले कर्नल बैंसला ने नहीं बल्कि 17 अक्टूबर की पंचायत में 84 गांवों के पंच-पटेलों के सामूहिक राय-मशविरे के आधार पर की गई है।

Updated on:
27 Oct 2020, 10:04 AM IST
Published on: