भरतपुर

Rajasthan Elections 2023 : भरतपुर जनसभा में पीएम मोदी बोले, 3 दिसम्बर को कांग्रेस छूमंतर हो जाएगी

PM Modi in Bharatpur Public Meeting : भरतपुर के कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और राजस्थान सीएम अशोक गहलोत पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि 3 दिसम्बर को कांग्रेस छूमंतर हो जाएगी।

3 min read
PM Modi in Bharatpur

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की वोटिंग एक ही चरण में 25 नवंबर को होगी। काउंटडाउन शुरू हो चुका है। राजस्थान में जमकर चुनाव प्रचार हो रहा है। कांग्रेस हो या फिर भाजपा सहित दूसरी पार्टियां फुल एक्शन मोड में हैं। जेपी नड्डा और अमित शाह के बाद आज शनिवार (18 नवंबर) को पीएम नरेंद्र मोदी भरतपुर पहुंच गए हैं जहां उनका वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी का भरतपुर दौरा पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भरतपुर की जनसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग यहां खुद को जादूगर कहते हैं। अब उन्हें राजस्थान की जनता कह रही है- 3 दिसंबर कांग्रेस छू मंतर। दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। दुनिया भारत का लोहा मान रही है। यह सब मेरी नहीं आपके एक वोट का कमाल है। पीएम मोदी ने कहा, एक तरफ भारत दुनिया में अग्रणी बन रहा है। दूसरी तरफ राजस्थान में बीते 5 वर्ष में क्या हुआ। कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों में अग्रणी बना दिया है और इसलिए राजस्थान कह रहा है-जादूगर जी कोनी मिले वोट जी।

पीएम मोदी ने कहा, भाजपा का संकल्प है राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे। भाजपा का संकल्प है राजस्थान में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करेंगे। भाजपा का संकल्प है महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाएंगे। राजस्थान भाजपा ने जो वादे किए हैं, इन्हें पूरा करने के लिए हम जी-जान लगा देंगे।



कांग्रेस ने महिलाओं का विश्वास तोड़ा

भरतपुर के कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और राजस्थान सीएम अशोक गहलोत पर जमकर हमला किया। कांग्रेस ने महिलाओं का विश्वास तोड़ा है। कांग्रेस को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस राज में दंगाई बेलगाम हो जाते हैं। राजस्थान में दलितों पर अत्याचार हुआ है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : शांति धारीवाल की बहू ने किसे कहा, टाइगर अभी जिंदा है

कोने-कोने से कांग्रेस की सफाई करें मतदाता

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ये चुनाव की दीपावली है। इसलिए सभी मतदाता कोने-कोने से कांग्रेस की सफाई करें। राजस्थान से कांग्रेस को हटाना जरूरी है। अब जादूगर का राज खत्म होना चाहिए। सभी वादों को पूरा किया जाएगा। योजनाओं का लाभ गांव-गांव मिलेगा।

कांग्रेस स्वभाव से ही दलित विरोधी

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस के शासन में दलितों के खिलाफ भी अत्याचार के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। कांग्रेस स्वभाव से ही दलित विरोधी है। मैं सबसे ताजा उदाहरण आपको देता हूं। अभी हाल में ही देश को पहला दलित मुख्य सूचना आयुक्त मिला। उनका नाम हीरालाल सामरिया है। ये दलित मां का बेटा आपके डीग गांव के रहने वाले हैं। यह पहले भरतपुर जिले का हिस्सा हुआ करता था। पर कांग्रेस को प्रतिभाशाली दलित अधिकारी की नियुक्ति पसंद नहीं आई। इसके लिए जो मीटिंग रखी गई, उसका भी कांग्रेस ने बायकॉट कर दिया। कांग्रेस जिसने रामनाथ कोविंद का भी विरोध किया था। बाबा साहेब का हमेशा विरोध किया।

भरतपुर जिले पर भाजपा की नजर

भरतपुर जिले में पीएम नरेंद्र मोदी ने उम्मीदवारों को जीत का मंत्र दिया। भरतपुर में सात विधानसभा सीट हैं। 2013 चुनाव में भाजपा ने 7 में से 6 सीट पर कब्जा किया था। 2018 में भाजपा की हालात खराब रही है। सातों सीट पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा।

भरतपुर जिले की 7 विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार

भरतपुर - विजय बंसल
नगर - जवाहर सिंह
वैर-भुसावर - बहादुर सिंह कोली
नदबई - जगत सिंह
बयाना - बच्चू सिंह बंसीवाल
डीग-कुम्हेर - डॉक्टर शैलेश सिंह
कामा - नौक्षम चौधरी।

मोदी चौथी बार आ रहे नागौर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार नागौर आ रहे हैं। इससे पहले वे 28 नवम्बर 2018 को नागौर आए थे। अप्रेल 2014 में जायल में चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। उससे पहले जब वे गुजरात के सीएम थे, 28 नवम्बर 2013 को खींवसर विधानसभा क्षेत्र के कुचेरा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित किया था। गत 28 जुलाई को पीएम मोदी का खरनाल आने का कार्यक्रम बना था, पर बाद में स्थगित हो गया।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान भाजपा का घोषणा पत्र है वादों का रिमिक्स, सच जानें

Updated on:
18 Nov 2023 12:39 pm
Published on:
18 Nov 2023 12:17 pm
Also Read
View All