भरतपुर

हाथरस कांड के बाद राजस्थान में यहां बाबा पर एक्शन, दरबार लगाकर लाइलाज बीमारियों का कर रहा था इलाज

राजस्थान में अंधविश्वास के नाम पर दरबार लगाकर लोगों की कैंसर जैसी बीमारियों को ठीक करने का झांसा देने का मामला सामने आया है।
2 min read
• •
Jul 07, 2024
Baba Anil Kumar in Bharatpur

Bharatpur News : राजस्थान के भरतपुर जिले में अंधविश्वास के नाम पर दरबार लगाकर लोगों की कैंसर जैसी बीमारियों को ठीक करने का झांसा देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बयाना के मुर्रिकी गांव में चल रहे बाबा के दरबार को बंद कराया। साथ ही बाबा को दरबार चलाने से रोकने के लिए पाबंद किया है।

उल्लेखनीय है कि पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के हाथरस में हुए हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन की ओर से सख्ती बरती जा रही है। बताते हैं कि बाबा इलाज के नाम पर आने वाले लोगों को दवा के नाम पर गुलाब की पंखुड़ियां और लौंग दे रहा था।

पुलिस कोतवाली प्रभारी बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि भरतपुर के मुर्रिकी गांव में बाबा को पाबंद किया है कि वह लोगों की भीड़ को जुटा कर दरबार नहीं लगाए। इस बाबा को पुलिस पहले पुलिस थाने भी ले गई। जहां इससे पूछताछ की।

दरबार नहीं लगाने को लेकर किया पाबंद

कथित बाबा के दरबार की जानकारी मिलने पर एसडीएम राजीव शर्मा के निर्देश के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाबा को पांबद कर मौके पर जुटी भीड़ को वहां से हटाया। बाबा से पूछताछ के बाद बाबा को दरबार नहीं लगाने को लेकर पाबंद किया है।

लाइलाज बीमारियों के इलाज का दावा

अनिल कुमार नाम का यह बाबा बयाना मुर्रिकी में पिछले महीने भर से अधिक समय से दरबार लगाकर लोगों का कैंसर, पथरी और बांझपन जैसी बीमारियों को दावे के साथ ठीक करने का झांसा देकर इलाज कर रहा था और खुद सिद्ध पुरुष बता रहा था।

Updated on:
07 Jul 2024 12:03 pm
Published on:
07 Jul 2024 12:03 pm
Also Read
View All
Bharatpur : ‘किसने खरीदी थी 2 दर्जन टॉर्च’, पूर्व विधायक मर्डर केस में नया मोड़, मुनाफे के खेल और हिस्सेदारी से भी जुड़े हैं राज

Bharatpur Crime : पूर्व विधायक हत्याकांड में फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, 3 को 2 दिन की पीसी रिमांड पर सौंपा गया

Bharatpur : पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना मर्डर केस में नया अपडेट, तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार, थानाधिकारी के बाद अब कांस्टेबल सस्पेंड

Bharatpur : पूर्व विधायक हत्याकांड का खुलासा, छीना रोजगार तो रची गई मर्डर की साजिश, कुछ मास्टरमाइंड ने खेला बड़ा खेल

Rajasthan: कमरे में जलती लकड़ियां फेंकी, सिलेंडर में आग लगाने को कहा; अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में बड़ा खुलासा