भरतपुर

देख ऐसे चलता है कट्टा, सिर में गोली लगने से नाबालिग की मौत

थाना मथुरा गेट स्थित एक होटल के पास सोमवार सुबह खेल-खेल में अचानक गोली चलने से एक नाबालिग की मौत से लोग दंग रह गए।

less than 1 minute read
Jul 27, 2020
देख ऐसे चलता है कट्टा, सिर में गोली लगने से नाबालिग की मौत

भरतपुर. थाना मथुरा गेट स्थित एक होटल के पास सोमवार सुबह खेल-खेल में अचानक गोली चलने से एक नाबालिग की मौत से लोग दंग रह गए। गोली चलाने वाला भी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे निरुद्ध किया है। हालांकि, घटना के बाद देशी कट्टा नहीं मिला है, उसे कोई शख्स ले गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। उधर, पुलिस ने मृतक बच्चे का शव कब्जे में लेकर उसे जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।


बताया जा रहा है कि मथुरा गेट थाने के पास सुबह बंद नंद होटल के पास नाबालिग देव (11) जयपाल सिंह राठौर निवासी रसाला मोहल्ला व उसका साथी विकास उर्फ विक्कू (12) पुत्र महावीर निवासी नंद होटल के पास बैठे हुए थे। इसमें विकास के पास देशी कट्टा था, जिसे वह अपने दोस्त देव को दिखा रहा था। विकास बता रहा था कि देख कट्टा ऐसे चलता था, इस दौरान अचानक कट्टा चल गया। गोली नाबालिग देव के सिर पर जा लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। आवाज सुनकर राहगीर व आसपास के दुकान पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच विकास को कब्जे में लिया। जबकि मृतक देव के शव को जिला आरबीएम अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके पर तलाश किया लेकिन उसे जिस कट्टे से फायरिंग हुई वह नहीं मिला।


अचानक घटना से परिजन भी अंचभित


अचानक हुई घटना से परिजन अंचभित है। देव के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक 8वीं कक्षा का छात्र था और उसके पिता मजदूरी करते हैं। वह परिवार में सबसे छोटा था वह दो भाई और एक बहन हैं। फिलहाल परिजन कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं।

Published on:
27 Jul 2020 11:03 am
Also Read
View All