
क्विक न्यूज ...
धौलपुर. जलदाय विभाग के सहायक अभियंता विजय कुमार धौलपुर में विश्व रजक महासंघ ने अभिनंदन किया। समारोह का आयोजन महासंघ के जिला अध्यक्ष जीतू दिवाकर के नेतृत्व में किया गया। जिसमें रजक समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कुमार का माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। समारोह में गोपाल सिंह, धर्मवीर, राकेश कुमार, अजय बिलोनिया, पप्पू नौराह, हजारी प्रसाद, विजय, अभिषेक, हरि, हर्ष, गौरव सहित रजक समाज आदि मौजूद रहे।
Updated on:
05 Aug 2026 06:00 am
Published on:
05 Aug 2026 06:00 am
