20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharatpur : डीग एसपी की सख्त कार्रवाई, ASI सहित 4 पुलिस कर्मी निलंबित, अवैध खनन परिवहन में मिलीभगत का आरोप

Bharatpur : डीग एसपी कांबले शरण गोपीनाथ का कड़ा एक्शन। अवैध खनन परिवहन के मिलीभगत के मामले में एक एएसआई सहित चार पुलिसकर्मियों का निलंबित किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
Deeg SP Illegal mining transport strict action 4 police personnel including ASI suspended

Deeg : निलंबित एएसआई पूरन सिंह, कांस्टेबल प्रशांत, चंद्रशेखर, और विक्रम सिंह। फोटो पत्रिका

Bharatpur : डीग के जिला पुलिस अधीक्षक काबले शरण गोपीनाथ ने अवैध खनन परिवहन में मिलीभगत होने के मामले में कामवन थाने के एएसआई सहित चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। निलम्बित किए गए पुलिसकर्मियों में कामवन थाने के एएसआई पूरन सिंह, कांस्टेबल प्रशांत, कांस्टेबल चन्द्रशेखर, कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल है। इस मामले की जांच की जा रही है। डीग के पुलिस अधीक्षक काबले शरण गोपीनाथ ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन को संरक्षण देने व उसमें किसी भी प्रकार के शामिल पाए जाने पर पुलिसकर्मियों को किसी भी कीमत में बख्शा नही जाएगा। पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है।

पुलिस विभाग भ्रष्टाचार व अनुशानहीनता के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। कामवन एएसपी दिनेश यादव ने बताया कि बीती रात को एएसआई सहित चार पुलिसकर्मी क्षेत्र में तैनात थे। बीती रात को अवैध खनन परिवहन की शिकायत मिलने पर एएसआई सहित चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

एसपी गोपीनाथ ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या संरक्षण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इस कार्रवाई को जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

वहीं, मामले की जांच पूरी होने के बाद अन्य संबंधित अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर पुलिस विभाग की नजर बनी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग