2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: बेटी के सामने गोली मारकर मां की हत्या, गेट के सामने खड़ा होने से महिला ने किया था मना

Deeg Murder Case : डीग जिले के जनुथर थाना इलाके के मवई गांव में रविवार को एक युवक ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका अपनी बेटी के साथ खेत से चारा लेकर घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने उस पर फायर कर दिया। गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी।
2 min read
Google source verification
Deeg Murder Case

मां की मौत के बाद बेटी का रो-रोकर बुरा हाल। फोटो पत्रिका नेटवर्क

Deeg Murder Case : भरतपुर। डीग जिले के जनुथर थाना इलाके के मवई गांव में रविवार को एक युवक ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका अपनी बेटी के साथ खेत से चारा लेकर घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने उस पर फायर कर दिया। गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। उन्हें तुरंत भरतपुर के आरबीएम अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

घर के सामने खड़े होने का किया था विरोध

मृतका महिला गीता की बेटी ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक अक्सर उनके घर के गेट के सामने आकर खड़ा हो जाता था। रविवार सुबह उसके माता-पिता ने इसका विरोध किया और कहा कि गेट के सामने मत खड़ा हुआ करो। इस पर आरोपी मेरे पिता के साथ झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ता देख मां गीता ने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया। तभी आरोपी ने धमकी दी कि एक घंटे में तुम सबको जान से मार दूंगा।

बेटी के सामने मां को उतारा मौत के घाट

धमकी देने के 1 घंटे बाद सुबह करीब 9 बजे आरोपी लौटा। इस दौरान गीता अपनी बेटी के साथ खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर पैदल लौट रही थी। तभी रास्ते में आरोपी अवैध कट्टा लहराते हुए सामने आ गया। बेटी कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आरोपी ने गीता पर फायर कर दिया। मां को खून से लथपथ देख बेटी मदद के लिए चीखती रही, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन गीता को लहूलुहान अवस्था में भरतपुर के आरबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

कांस्टेबल धर्मेंद्र ने बताया कि सुबह मवई गांव में किसी बात को लेकर फायरिंग हो गई। जिसमें महिला गीता को गोली लगी। जिसकी आरबीएम अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।