1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharatpur : महिला को ईंटों में छुपे 2 सांपों ने डसा, कोबरा-धामन को कट्टे में रख अस्पताल पहुंचे परिजन, शुरू हुआ इलाज

Bharatpur : एक महिला के परिजन दो सांपों को प्लास्टिक के कट्टे में लेकर भरतपुर के बयाना स्थित अस्पताल पहुंचे। सांपों को कट्टे में देख अस्पताल में हड़कंप मच गया।
2 min read
Google source verification
Bharatpur Bayana cobra Dhaman snake bitten woman family reached hospital treatment start

Bharatpur : बयाना अस्पताल में भर्ती बबीता व अन्य परिजन। फोटो पत्रिका

Bharatpur : एक महिला के परिजन दो सांपों को प्लास्टिक के कट्टे में लेकर भरतपुर के बयाना स्थित अस्पताल पहुंचे। महिला को दोनों सांपों ने डस लिया था। सांपों को कट्टे में देख अस्पताल में हड़कंप मच गया। तुरंत महिला का इलाज शुरू किया गया। फिलहाल महिला की हालत ठीक है। मामला कुछ ऐसा है कि नरेंद्र सिंह निवासी रछुआ जगनेर उत्तर प्रदेश ने बताया कि हमारे घर निर्माण का काम चल रहा है। आज सुबह मेरी बुआ बबीता (48 वर्ष) घर में रखी ईंटें एकत्र कर एक जगह रख रही थी। इस दौरान अचानक ईंटों में छुपे दो सांपों ने बबीता के सीधे हाथ पर काट लिया।

कोबरा को मौके पर मारा
सांप के काटते ही महिला जोरों से चिल्लाई तो, तुरंत घर के सभी लोग बबीता के पास पहुंचे। उसने परिवार वालों को बताया कि उसे सांपों ने काट लिया है। बबीता के परिवार वालों ने सांपों को ईंटों में ढूंढा और एक सांप को मार दिया और दूसरे सांप को ज़िंदा रहने दिया। जिसके बाद दोनों सांपों को प्लास्टिक के कट्टे में रखा।

बबीता को बयाना अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

बबीता को तुरंत जगनेर के अस्पताल लेकर जाया गया। वहां से बबीता को तुरंत आगरा रेफर किया गया। बबीता के परिजन उसे आगरा न ले जाकर भरतपुर के बयाना अस्पताल लेकर आये। उनके साथ दोनों सांप भी थे। आते ही उन्होंने तुरंत डॉक्टर को पूरी घटना बताई।

सांपों को कट्टे में देख अस्पताल में हड़कंप

सांपों को कट्टे में देख अस्पताल में हड़कंप मच गया। जिसके बाद बबीता का इलाज शुरू किया गया। फिलहाल बबीता की हालत ठीक है। बबीता को काटने वाले सांप कोबरा और धामन थे। जिसमें से कोबरा को मार दिया गया।

31 जुलाई को अलवर में एक युवक को सांप ने डसा

राजस्थान में अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र में थाना गांव में शनिवार 31 जुलाई को एक युवक दुर्गादास (30 वर्ष) को भी सांप ने डंस लिया था। परिजन उस सांप काे मारकर युवक के साथ अस्पताल ले गये। जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने युवक का तत्काल उपचार शुरू किया। उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सांप डसे तो क्या करें और क्या न करें?

क्या करें - शांत रहें, अंग को स्थिर रखें, अस्पताल ले जाएं।
क्या न करें - झाड़-फूंक, चीरा, खून चूसना या देसी इलाज से बचें।