भरतपुर

पुलिस के डर से साली ने किया सरेंडर, जीजा की तलाश, जानें क्या है पूरा मामला

तीन सप्ताह पूर्व अपने जीजा के साथ भागी साली बुधवार को मां के साथ थाना मगोर्रा पहुंच गई। पुलिस साली की बरामदगी के लिए गांव सेही सहित अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
less than 1 minute read
Apr 24, 2025
Feature image
प्रतीकात्मक तस्वीर

सौंख (भरतपुर)। तीन सप्ताह पूर्व अपने जीजा के साथ भागी साली बुधवार को मां के साथ थाना मगोर्रा पहुंच गई। पुलिस साली की बरामदगी के लिए गांव सेही सहित अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस की कार्रवाई के डर से साली ने पुलिस को सरेंडर किया है। पुलिस ने साली को कोर्ट में पेश कर दिया। लेकिन नामजद जीजा फरार है।

थाना मगोर्रा के एक गांव से तीन सप्ताह पूर्व बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस के डर से बुधवार की सुबह करीब 11 बजे अपनी मां के साथ साली थाने पहुंची और पुलिस को सरेंडर किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साली को कोर्ट में पेश कर दिया। लेकिन जीजा अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने साली सहित जीजा की बरामदगी को लेकर छाता के गांव सेही व फरीदाबाद समेत अन्य जीजा के ठिकानों पर दबिश दी थी।

जानकारी के अनुसार मगोर्रा के एक गांव में विगत 30 मार्च की सुबह करीब 10 बजे नामजद जीजा बाइक से अपनी ससुराल पहुंचा था। तो ससुराल में साली और सास मिली। सास दामाद और बेटी को छोड़कर अपने खेत पर काम करने के लिए चली गई। पीड़िता की मां का आरोप है कि नामजद जीजा साली को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था। पुलिस नामजद जीजा की तलाश में जुट गई है।

Published on:
24 Apr 2025 03:27 pm