
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक ने खिलाफ अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड़ कर रुपए मांगने का मामला दर्ज कराया है। जांच अधिकारी व थानाधिकारी रूप सिंह चारण ने बताया कि युवती ने परिजनों की मौजूदगी में मामला दर्ज कराया।
रिपोर्ट में बताया है कि युवती की सहेली को एक युवक ने कुछ अश्लील फोटो भेजे। उसमें पीड़िता के साथ ही उसकी सहेली व अन्य युवतियां थी। परिचित युवक से संपर्क किया, तो उसने स्वयं को साइबर एक्सपर्ट बताया। युवतियों ने अपनी पीड़ा बताई तो उसने सोशल मीडिया से फोटो हटाने की गारंटी ली। साथ ही 56 हजार रुपए की डिमांड की।
युवती ने 6 हजार रुपए स्वयं के खाते से ऑन लाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद शक हुआ यही संभव है ऐसे में हर्षिल नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले में मोबाइल नंबर अन्य साक्ष्य के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साथ ही जांच अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह फोटो एआई जनरेटेड लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें
Updated on:
19 Apr 2025, 12:20 PM IST
Published on:
19 Apr 2025, 12:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.