भरतपुर

नौकरी के लिए युवक ने उठाया ऐसा कदम…!

- समझाइश में जुटे पुलिस-प्रशासन के अधिकारी
2 min read
• •
Updated: 17 Mar 2025, 8:56 PM IST
Feature image

नौकरी मांग रहा युवक पांचवीं पर टंकी पर चढ़ा, जहर की शीशी ले गया साथ

डीग जिले के पैंघोर गांव निवासी एक युवक सोमवार को पांचवीं बार पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर पहले भी 4 बार पानी की टंकी पर चढ़ चुका है। साथ ही एक बार अद्र्धसमाधि भी ले चुका है। युवक जवाहर नगर कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय के पास पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक अपने साथ एक छोटी शीशी भी ले गया। युवक का कहना था कि शीशी में जहर है। प्रशासन के अधिकारी लगातार युवक से बात कर रहे हैं। सीओ सिटी पंकज यादव ने युवक राधेश्याम उर्फ गौरव से बात की तो उसने सांसद से बात करने को कहा, लेकिन सांसद दिल्ली होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी। उसके बाद युवक ने डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह से बात करने को कहा। विधायक के भी बाहर होने के कारण बात नहीं हो सकी। देर शाम तक अधिकारी लगातार युवक से नीचे उतरने के लिए कहते रहे। भरतपुर तहसीलदार विनोद कुमार मीणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि भाजपा कार्यालय के पास एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ा हुआ है। पता चला है कि युवक के पिता सीआरपीएस में थे। युवक के पिता का निधन हो गया। युवक अनुकंपा नियुक्ति को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा है। युवक सुबह करीब 10 बजे टंकी पर चढ़ा, जिसे समझाइश कर करीब 6.30 बजे टंकी से नीचे उतारा गया। सीओ सिटी पंकज यादव ने बताया कि युवक के टंकी से उतरने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है।

यह है टंकी पर चढऩे का कारण

युवक राधेश्याम उर्फ गौरव ने बताया कि उसके पिता सीआरपीएस में थे, जब मैं 3 माह का था तब उसके पिता फील्ड ऑपरेशन के लिए नीमच से झारखंड होकर रांची जा रहे थे। उस दौरान उन्हें दिमागी बुखार आ गया, जिससे उनका निधन हो गया। राधेश्याम के पिता को शहीद का दर्जा नहीं मिला। पिता की मौत के बाद राधेश्याम को उसकी मां ने पाला। पिता की जगह नौकरी के लिए राधेश्याम की उम्र 18 साल होना जरुरी थी। वर्ष 2019 में 18 साल का होने के बाद वह सीआरपीएफ में नौकरी के लिए पहुंचा लेकिन, उसे मेडिकल में अनफिट करार दे दिया। युवक का दावा है कि सीएफआरपीएफ ने राजस्थान सरकार से नौकरी देने को कहा है। इसी वजह ये युवक अनुकंपा नियुक्ति मांग रहा है।

Updated on:
17 Mar 2025, 8:56 PM IST
Published on: