भरतपुर

Bharatpur News: भरतपुर में खुदाई के दौरान निकली ऐसी चीज, फैल गई खजाने की खबर, भारी भीड़ हुई जमा

जमीन की खुदाई के दौरान खजाना मिलने की सूचना मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। बताया गया कि यह सिर्फ अफवाह रही।
less than 1 minute read
• •
Dec 13, 2024
bharatpur news
पत्रिका फोटो

भरतपुर सड़क मार्ग पर अऊ गेट के निकट निर्माणाधीन बस स्टैंड के जमीनी कार्य में खुदाई के दौरान खजाना मिलने की खबर ने बड़ी संख्या में लोगों की भारी भीड़ को मौके खड़ा कर दिया, लेकिन जमीन की खुदाई के बाद निकले चबूतरे का नजारा देख होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार शहर के भरतपुर रोड अऊ गेट इलाके में राजस्थान रोडवेज बस स्टैंड के लिए आवंटित जमीन पर जेसीबी की ओर से जमीन को समतल करने का कार्य चल रहा था। कार्य में जमीन की खुदाई के दौरान खजाना मिलने की सूचना मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। बताया गया कि यह सिर्फ अफवाह रही। नगर परिषद के पूर्व पार्षद बृजराज सिंह राजू ने बताया कि डीग में बस स्टैंड निर्माण के लिए यह जगह आवंटित हुई है।

खुदाई में पक्का स्ट्रक्चर निकला

उन्होंने बताया कि इस जगह पर खुदाई के दौरान पक्का स्ट्रक्चर निकला है। सुनने में आया है कि इसमें खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के निकले हैं, हंडिया निकली हैं। मौके पर पहुंचे भरतपुर के राजस्व विभाग के पटवारी बलवीर सिंह ने खुदाई के दौरान पक्का चबूतरा निकलने की पुष्टि की।

उन्होंने खजाना जैसी सूचना को सिर्फ कोरी अफवाह बताया गया। रोडवेज के प्रबंधक की उपस्थिति में खुदाई निरंतर जारी है। उल्लेखनीय है कि 22 नवंबर को जिला मुख्यालय के अऊ गेट के निकट रोडवेज बस स्टैंड निर्माण के लिए जमीन आवंटित की गई थी, जिसके बाद राजस्थान रोडवेज के प्रबंधक की ओर से जेसीबी की सहायता से जमीन को समतल कराया जा रहा है।

Updated on:
13 Dec 2024 02:41 pm
Published on:
13 Dec 2024 02:41 pm
Also Read
View All
Bharatpur News: आटा फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी, मोर्चरी के बाहर हंगामा

Rajasthan Congress: विश्वेंद्र सिंह ने डीग कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, बताया 5 वार्डों में क्यों मिली शर्मनाक हार?

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर सनसनीखेज आरोप, पूरे परिवार का खोला चिट्ठा, भरतपुर में ‘स्वागत’ की चेतावनी

‘बहुत खुश थी, आपके एक शक ने सब कुछ बर्बाद कर दिया’, भरतपुर में शादी के 10 महीने बाद महिला की मौत

Rajasthan Congress : ‘प्रदेश अध्यक्ष मूक-बधिर बना बैठा है’, पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के बयान से कांग्रेस में हड़कंप, जानें क्या है विवाद?