भरतपुर

Braj Holi Festival: राजस्थान में तीन दिन तक चलेगा ब्रज होली महोत्सव, जानें इस बार क्या होगा खास

Holi Festival: महोत्सव के दौरान ब्रज की लोकसंस्कृति को समर्पित विभिन्न प्रस्तुतियां जैसे कच्छी घोड़ी, मयूर नृत्य, कालबेलिया नृत्य, ढोला वादन और बहरूपिया कला प्रदर्शित की जाएंगी।
less than 1 minute read
Mar 03, 2025
Braj Holi festival

Braj Holi Festival: उत्तरभारत के प्रमुख उत्सवों में शुमार ब्रज होली महोत्सव राजस्थान में भरतपुर एवं डीग जिले में नौ से 11 मार्च तक डीग, कामां एवं भरतपुर में मनाया जाएगा। जिला प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन, भरतपुर एवं डीग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ब्रज होली महोत्सव की शुरुआत नौ मार्च को डीग से होगी।

यहां पारंपरिक खेलों जैसे रस्साकस्सी, कबड्डी, मटका दौड़, नींबू चम्मच दौड़ और बोरी दौड़ के आयोजन किए जाएंगे। इसके बाद डीग महल में मेहंदी, रंगोली, चित्रकला और मूंछ प्रतियोगिता होगी, जिससे पारंपरिक कलाओं को मंच मिलेगा। शाम को डीग महल के रंगीन फव्वारे चलेंगे। ब्रज की लोकसंस्कृति को समर्पित विभिन्न प्रस्तुतियां जैसे कच्छी घोड़ी, मयूर नृत्य, कालबेलिया नृत्य, ढोला वादन और बहरूपिया कला प्रदर्शित की जाएंगी।

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस दौरान राजस्थानी लोक कलाकारों एवं साहिल सोलंकी (सारेगामा फेम) की ओर से डीग महल में शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि 10 मार्च को कामां में सुबह गोकुल चंद्रमाजी मंदिर में गुलाल होली, कुंज गुलाल होली, मदन मोहनजी मंदिर में दूध दही और लड्डू होली के बाद श्रीराधा बल्लभजी मंदिर से दोपहर शोभायात्रा निकाली जायेगी।

यह वीडियो भी देखें

खेलिए लठमार होली

इसके बाद फूलों की होली एवं लठमार होली, स्टेडियम में सांस्कृतिक संध्या के दौरान भारतीय कला संस्थान, डीग एवं इशिता विश्वकर्मा (सारेगामापा विनर) की प्रस्तुति होगी। आगामी 11 मार्च यानी मंगलवार को भरतपुर में शाम को राजकीय संग्रहालय के सामने सांस्कृतिक संध्या में पीयूष पंवार (इंडियन आइडल फेम) एवं लोक कलाकार प्रस्तुतियों देंगे।

Updated on:
03 Mar 2025 03:03 pm
Published on:
03 Mar 2025 03:03 pm