भरतपुर

बस स्टैंड की पार्किंग व्यवस्था फेल

दो हादसों में तीन जने घायल
2 min read
बस स्टैंड की पार्किंग व्यवस्था फेल
बस स्टैंड की पार्किंग व्यवस्था फेल

भरतपुर. पांच दिवसीय दीपोत्सव के अंतर्गत भाई दूज पर बुधवार को हलैना बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़ ने कस्बे के बस स्टैंड की पार्किंग व्यवस्था की पोल पूरी तरह से खोल कर रख दी। बुधवार को सुबह से ही बस स्टैंड पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बस स्टैंड से बनखंडी मंदिर नदबई रोड पुलिस थाना तक वाहनों से बार-बार जाम लगता रहा। बस स्टैंड की पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सुबह से ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया था और बारी-बारी से वाहनों को निकाला गया। लेकिन बस स्टैंड पर हुए अतिक्रमण से हालात संभल नहीं पाए। इसके चलते बुधवार को हुए दो सड़क हादसों में तीन जनों की मौत हो गई।

पहला हादसा बुधवार दोपहर को हुआ, जिसमें बस स्टैंड पर हलैना निवासी दिलीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह जाटव दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में युवक का पैर टूट गया। पुलिस ने तत्काल स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उसे भरतपुर के लिए रैफर कर दिया। दूसरा हादसा बुधवार शाम को बनखंडी आश्रम के पास हुआ। जिसमें टेम्पो की चपेट में आने के बाइक सवार दो जने घायल हो गए। घायलों में भूदेव पिता घनश्याम और छोटू पिता भूरीसिंह निवासी हंतरा शामिल हैं। ये दोनों बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में टेम्पो की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। जिन्हें भरतपुर रैफर किया गया है।बरसों पुरानी है अतिक्रमण की समस्या

कस्बे के बस स्टैंड पर हुए अतिक्रमण की समस्या कई वर्षों पुरानी है। प्रशासन की ओर से कई बार इस अतिक्रमण को हटाया गया लेकिन जितना प्रशासन ने अतिक्रमण को हटाया कुछ दिन बाद उससे ज्यादा अतिक्रमण हो जाता है। कदाचित बस स्टैंड के हालात ऐसे हैं कि स्टैंड पर खड़ा होना बाजार में अंदर प्रवेश करना बड़ा मुश्किल है और तहसील के सामने खड़ा करना तो कतईं संभव नहीं है। अतिक्रमण की वजह से आज बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़ से पूरी पार्किंग व्यवस्था फेल हो गई। पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन भीड़ संभल नहीं पाई और दो हादसों में तीन जने घायल हो गए।

Published on:
15 Nov 2023 11:07 pm