नोएडा

बीसूका उपाध्यक्ष ने लिया मेडिकल कॉलेज के निर्माण का जायजा

जयपुर-आगरा हाइवे पर सेवर बाइपास के समीप निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का गुरुवार को बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. दिगम्बर सिंह ने निरीक्षण किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Dec 2016, 9:01 PM IST
Feature image

जयपुर-आगरा हाइवे पर सेवर बाइपास के समीप निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का गुरुवार को बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. दिगम्बर सिंह ने निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने आरएसआरडीसी के अधिकारी और ठेकेदार से निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे नदबई के लिए रवाना हो गए।

डॉ. सिंह गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंचे तथा उन्होंने बिल्डिंग का नक्शा देखा। इसके बाद पूरे परिसर में घूमकर मेडिकल कॉलेज के हर ब्लॉक की बिल्डिंग का निर्माण कार्य देखा और अधिकारी व ठेकेदार से निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में चर्चा की।

इस दौरान एक सरपंच ने बीसूका उपाध्यक्ष को 251 रुपए की भेंट भी दी। करीब आधे घंटे के निरीक्षण के बाद बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. सिंह वहां से रवाना हो गए।

इस दौरान उनके साथ नगर निगम महापौर शिवसिंह भोंट, पूर्व पार्षद हजारी सिंह, बबलू कुरका, गिरधारी गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहन सिंह रारह, ज्ञानू जघीना व आरएसआरडीसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर उमेश गर्ग सहित काफी लोग मौजूद रहे।

यह मेरा सपना था

बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका सपना था कि भरतपुर जिले में मेडिकल कॉलेज बने, जिससे यहां के गरीब किसान परिवारों के बच्चे भी कम खर्चे में डॉक्टर बन सके।

अब वह सपना पूरा हो रहा है। मेडिकल कॉलेज के तेजी से चल रहे निर्माण कार्य को देख उन्हें दिल से खुशी मिली है। अगले सत्र से यह मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाएगा।

Published on: