भरतपुर

राजस्थान के मंदिर में अश्लील डांस, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया प्रशासन; दिए जांच के आदेश

Bharatpur News: भरतपुर शहर के लोहागढ़ किले में श्रीबिहारीजी मंदिर में अश्लील गानों पर डांस करने का मामला सामने आया है। वीडियो के साथ कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 May 2025, 12:16 PM IST
Obscene-dance-in-Bihariji-temple
मंदिर में डांस करते हुए। (फोटो-पत्रिका)

Bharatpur News: भरतपुर शहर के लोहागढ़ किले में श्रीबिहारीजी मंदिर में अश्लील गानों पर डांस करने का मामला सामने आया है। वीडियो के साथ कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वीडियो सामने आने के बाद जिला कलक्टर व देवस्थान विभाग ने प्रकरण की जांच कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही देवस्थान विभाग के कर्मचारियों ने मथुरा गेट थाने में मामला दर्ज कराया है।

मथुरा गेट थाना पुलिस के अनुसार नवल सिंह पुत्र जगमोहन सिंह कर्मचारी देवस्थान विभाग ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 23 मई 2025 को जो वीडियो सोशल मीडिया पर आत्मनिर्भर मंदिर श्रीबिहारी किला भरतपुर के परिसर में चल रहे अश्लील डांस वायरल हो रहा है। संज्ञान में आया है कि पूजा सेवा के कार्य के लिए अंशकालीन पुजारी मनोज भारद्वाज को पूर्व से ही नियुक्त किया हुआ है। मंदिर परिसर में इस तरह का कृत्य आस्था एवं मंदिर मर्यादा के खिलाफ है।

वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में दिखाई दे रहा पुजारी का भाई कृष्ण माधव है। जो कि मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष है। अन्य लोगों को नहीं जानते हैं। मंदिर में चल रहे इस कृत्य की विभाग को कोई जानकारी नहीं थी। मामला दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करें। थाने में दिए परिवाद में नवल सिंह पुत्र जगमोहन सिंह, मनोज शर्मा, विशंभरदयाल कनिष्ठ सहायक, शिवनारायण सिंह कनिष्ठ सहायक, सूरजनभान तिवारी के हस्ताक्षर शामिल हैं।

प्रकरण में होगी कार्रवाई

जिला कलक्टर ने मामले से अवगत कराया था। बाकी प्रकरण को लेकर थाने में संबंधित विभाग ने कर्मचारियों को भेजा है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-मृदुल कच्छावा, एसपी

प्रकरण की कराई जाएगी जांच

सोशल मीडिया पर इस तरह का कोई प्रकरण वायरल हो रहा है तो यह बहुत गलत है। बाकी देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त को मामला दर्ज कराने के लिए कह दिया है। कमेटी गठित की जा रही है।
-डॉ. अमित यादव, जिला कलक्टर

कर्मियों को भेज दिया थाने

मेरे समय का वीडियो नहीं है। वीडियो लग रहा है कि कोई उत्सव या कार्यक्रम था, उस समय जो हुआ था। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बाकी पहले प्रकरण की जांच कराई जाएगी। हालांकि मामला दर्ज कराने के लिए कर्मचारियों को थाने भेज दिया है। उन्होंने मामला दर्ज करा दिया है।
-मुकेश कुमार मीणा, सहायक आयुक्त, देवस्थान विभाग


यह भी पढ़ें

Updated on:
24 May 2025, 12:16 PM IST
Published on: