24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीग का युवक निकला जासूस! बॉर्डर पर तनाव के बीच पाकिस्तानी महिला से करता था बात; अब IB करेगी पूछताछ

Rajasthan News: जानकारी में आया है कि पहाड़ी थाने के गांव गंगोरा निवासी कासिम यूट्यूब चैनलों सहित अन्य माध्यमों से पाकिस्तान के संपर्क में था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 24 May 2025, 12:21 PM IST

bharatpur

पत्रिका फाइल फोटो

डीग। हरियाणा के हिसार की महिला यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान से तार जुड़े होने के खुलासे के बाद अब देशभर में ऐसे जासूस पकड़े जा रहे हैं, जिनके पाकिस्तान से संपर्क हैं। राजस्थान के डीग जिले में भी पहाड़ी थाना पुलिस ने मेवात के गांव गंगौरा से एक युवक को राउंडअप किया है।

जानकारी में आया है कि पहाड़ी थाने के गांव गंगोरा निवासी कासिम यूट्यूब चैनलों सहित अन्य माध्यमों से पाकिस्तान के संपर्क में था। कासिम पाकिस्तान की किसी महिला से मोबाइल पर बातचीत करता था। भारत-पाक युद्ध के दौरान भी मोबाइल से बातचीत होती थी।

सुरक्षा एजेंसी कासिम का डेटा इकट्ठा कर पहाड़ी थाना पुलिस के साथ शुक्रवार शाम गांव गंगोरा पहुंची और उसे हिरासत में लिया है। इससे आइबी की टीम पूछताछ करेगी। सुरक्षा एजेंसी अलग-अलग राज्यों के लोगों से पूछताछ कर रही है।

पाकिस्तान भी जा चुका है कासिम

सभी का डेटा खंगाला जा रहा है। कासिम नक्कश बनाने का काम करता था और पाकिस्तान जा चुका है। मुख्य रूप से मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा भी हो सकता है, परंतु आइबी की टीम उसे जयपुर पूछताछ के लिए साथ ले गई। जहां टीम पूछताछ करेंगी। ज्ञात रहे पूर्व में भी एनआइए की टीम भी दबिश देकर मेवात में अवैध हथियारों के बड़े नेटवर्क का खुलासा कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान भी आई थी पाक जासूस ज्योति, बॉर्डर के गांव में गुजारी थी रात; इस संवेदनशील स्टेशन का बनाया VIDEO

यह भी पढ़ें: राजस्थान में नौतपा को लेकर IMD की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, 3 दिन इन जिलों में आंधी-बारिश का Yellow Alert