भरतपुर

पंचायत का बड़ा फैसला, राजस्थान के इस गांव में पी शराब तो लगेगा 11 हजार का जुर्माना, बताने वाले को मिलेगा इनाम

Bharatpur News: अगर कोई व्यक्ति गांव में शराब पीता हुआ मिला उस पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा और बताने वाले को 5100 रुपए इनाम में दिए जाएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Dec 2024, 9:10 AM IST
Cyber ​​fraud
पत्रिका फोटो

कामां थाना क्षेत्र के गांव हजारीवास में ऑनलाइन साइबर ठगी, गोकशी व गोतस्करी सहित शराब के सेवन करने जैसी बुराइयों की रोकथाम के लिए ग्रामीणों की पंचायत का आयोजन किया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पंचायत में कामा थाना के एसआई अंतुलाल भी पहुंचे।

पंचायत में एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी की ओर से निर्णय लिया गया कि जो भी गांव में ऑनलाइन साइबर ठगी, गोकशी, गोतस्करी जैसा अपराध कोई करता मिलता है तो उस पर कमेटी की ओर से 51 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही जो ऑनलाइन साइबर ठगी की कमेटी को साइबर ठगी करने वालों की सूचना देगा उसके लिए 11 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

पंचायत में पुलिस भी मौजूद रही

वहीं शराब जैसी बुराई को रोकने को लेकर भी निर्णय लिया गया कि अगर कोई व्यक्ति गांव में शराब पीता हुआ मिला उस पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा और बताने वाले को 5100 रुपए इनाम में दिए जाएंगे। कामां थाने के एसआई अन्तूलाल ने पंचायत में मौजूद ग्रामीणों से कहा कि जो भी ऑनलाइन, गोकशी, गोतस्करी सहित अन्य वारदातों में लिप्त है। उसको किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा और जो निर्दोष हैं उनको छोड़ दिया जाए।

वहीं अगर कोई निर्दोष व्यक्ति पुलिस की चपेट में आ जाता है तो कमेटी की ओर से निर्णय कर पुलिस के पास जाकर उसकी सफाई पेश करे। पुलिस प्रशासन निर्दोष व्यक्ति को छोड़ देगी।

Updated on:
19 Dec 2024, 9:10 AM IST
Published on: