
फोटो
गुरु रविदास जयंती की तैयारी शुरू
धौलपुर. जिला भाजपा कार्यालय पर रविदास जयंती कार्यक्रमों को लेकर कार्यशाला हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने की। कार्यशाला में सुखराम कोली, कार्यक्रम संयोजक कमल पहाडिय़ा, कार्यक्रम सहसंयोजक चतुर सिंह जाटव, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा बीके कुशवाहा और महिला मोर्चा जिला संयोजक कल्पना शर्मा मंच पर उपस्थित रहे। राजावत ने बताया कि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में पार्टी देश भर में समरसता संकल्प अभियान चला रही है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 29 जुलाई से शुरू होकर 20 फरवरी (रविदास जयंती) तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य रविदास के सामाजिक समरसता, समानता, सेवा और भाईचारे के संदेश को बूथ स्तर तक और जन-जन तक पहुंचाना है। पूर्व विधायक कोली ने अपने संबोधन में कहा कि रविदास की भक्ति सदियों तक चलेगी। उन्होंने सत्य की राह पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला मंत्री विजय त्यागी, भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, सरनीखेड़ा मंडल प्रभारी नंदकिशोर शुक्ला, मुश्ताक कुरैशी, जिला परिषद सदस्य प्रीति गोयल, शहर मंडल प्रभारी वाचाराम बघेल, प्रदेश अल्पसंख्यक सोशल मीडिया प्रभारी नाजिया खान, जितेंद्र तिवारी, मनोज शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।