भिलाई

ट्रेन की जद में आने से 2 युवक की मौत एक की हुई पहचान, दूसरे का पता नहीं

Train Accident : ट्रेन के जद में आने से रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात दो युवकों की मौत हो गई।

2 min read
Oct 31, 2023
ट्रेन की जद में आने से 2 युवक की मौत एक की हुई पहचान, दूसरे का पता नहीं
ट्रेन की जद में आने से 2 युवक की मौत एक की हुई पहचान, दूसरे का पता नहीं

भिलाई। Train Accident : ट्रेन के जद में आने से रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की पहचान दीपक कुमार साहू के तौर पर हो चुकी है। पुलिस ने छावनी थाना क्षेत्र में रहने वाले दीपक का पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं दूसरे युवक के शव की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

चार पहिया वाहन करवाया था फाइनेंस

पुलिस ने बताया कि दीपक कुमार साहू (22 साल) ने चंद माह पहले ही एक चार पहिया वाहन (माल वाहक) फाइनेंस करवाया था। वह इस माल वाहक को खुद ही चलाता था। दोस्तों के मुताबिक नवरात्री के दौरान वह बेहद खुश था। खुदकुशी जैसे कोई बात नजर नहीं आ रही है। उसका विवाह नहीं हुआ था, इस वजह से परिवार में कलह वाली बात भी सामने नहीं आई है। इसके बाद भी उसने रविवार की रात में यह कदम क्यों उठा लिया। यह स्पष्ट नहीं हो रहा है।

पिता को है कैंसर

दीपक के पिता को कैंसर है। इस वजह से वही घर में कमाने वाला था। माल वाहक वाहन को अधिक काम नहीं मिल रहा था। दो दिन के बाद किराए से गई वाहन रात में ही लौटी थी। माह के 10 तारीख को फाइनेंस का करीब 17 हजार रुपए जमा करना होता है। परिजनों का आशंका है कि हर माह फाइनेंस की राशि देना पड़ता था, हो सकता है कि वह इस वजह से डिप्रेशन में चला गया हो।


कड़ा से हो सकती है पहचान

भ_ी थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन से कटी लाश को लाकर चीरघर में रखा गया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हुई है। उम्मीद की जा रही है कि युवक के कड़ा से उसकी पहचान हो जाएगी। युवक ने नए शू पहन रखा था।

Published on:
31 Oct 2023 04:03 pm