भिलाई

मंत्री के साथ कलक्टर-एसपी पीएम सभा स्थल का जायजा ले रहे थे, इधर चोर ने डिक्की से 20 हजार पार कर दिया

प्रधानमंत्री के सभा स्थल की सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था के पहले ही चोर ने 20 हजार नकद पार कर दिया।

2 min read
Jun 02, 2018
मंत्री के साथ कलक्टर-एसपी पीएम सभा स्थल का जायजा ले रहे थे, इधर चोर ने डिक्की से 20 हजार पार कर दिया

भिलाई. प्रधानमंत्री के सभा स्थल की सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था के पहले ही चोर ने 20 हजार नकद पार कर दिया। इससे सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है सभा के दौरान हजारों की भीड़ में चोरों और पाकेटमारों से किस तरह सुरक्षित बचा जा सकेगा।

स्कूटर की डिक्की से अज्ञात चोरों ने २० हजार पार कर दिया
बता दें कि पीएस नरेंद्र मोदी की सभा स्थल में तैयारी का जायजा लेने कलक्टर और एसपी पहुंचे थे। इधर जिले के आला अधिकारी सभा स्थल का जायजा ले रहे थे और उधर इंजीनियर के स्कूटर की डिक्की से अज्ञात चोरों ने २० हजार रुपए पार कर दिया। वहीं साइड में खड़ी कार की कांच को भी तोड़ दिया। घटना जयंती स्टेडियम मेन गेट के पास की है। पीडि़त पीडब्ल्यूडी के उप अभियंता शबनम निशा खां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा ३७९ (चोरी ), ४२७ (दिन में चोरी) के तहत जुर्म दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें

आर्य समाज में दूसरी शादी की और फंस गया यह शख्स, 20 साल बाद पत्नी पहुंची कोर्ट, पढ़ें खबर

मेन गेट पर एक्टिवा सीजी 07 एएल 1660 को पार्क किया था

भिलाई नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में शबनम ने बताया कि जयंती स्टेडियम में वीवीआइपी आगमन पर व्यवस्था बनाने ड्यूटी लगाई गई थी। मेन गेट पर एक्टिवा सीजी 07 एएल 1660 को पार्क किया था। करीब शाम पांच बजे लौटी तो देखा कि डिक्की के अंदर रखे लाल पर्स एवं एप्रॉन बाहर फटा मिला। डिक्की का ताला तोड़कर पर्स में रखा 20 हजार रुपए और एक नीले रंग का साइट बैग पार कर दिए। जिसमें सरकारी डायरी और आवश्यक जानकारी वाले कागजात के साथ बिल कैलक्यूलेटर भी थे।

स्कूटर के बगल में खड़ी कार का कांच भी तोड़ा
पुलिस ने बताया कि शबनम की स्कूटर के बगल में खड़ी कार की कांच को भी चोरी की नियत से तोड़ा गया था। कार टाटा टीयागो सीजी 07 बी.बी. 7237 पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी द्रविन्द्रा कौर की है। जिसका पीछे की विंडो का ग्लास तोड़ दिया गया। उन्होंने भी इसकी शिकायत थाने में की है।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी के सभा स्थल का कलक्टर एसपी ने लिया जायजा
Published on:
02 Jun 2018 09:09 pm
Also Read
View All