
आर्य समाज मंदिर में दूसरी शादी की और फंस गया यह शख्स, 20 साल बाद पत्नी पहुंची कोर्ट, पढ़ें खबर
दुर्ग. बच्चे के साथ अलग रह रही पत्नी को पता ही नहीं चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। यह बात जब पहली पत्नी को मालूम चली तो वह विवाह स्थल पर पहुंच गई। सबूत इकट्ठे किए और पति के खिलाफ परिवाद पेश कर दिया। इस पर न्यायाधीश नेहा मिश्रा ने बनसांकरा (बलौदाबाजार) के संतोष कुमार पाण्डेय (46) के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इस मामले में २८ जून को सुनवाई है। आरोपी के खिलाफ 5000 रुपए का जमानती वारंट जारी किया गया।
घर से निकालकर पति ने दूसरी शादी कर ली
परिवाद के अनुसार पीडि़ता की शादी हिन्दू रीति-रिवाज से ११ जून १९९७ को संतोष कुमार के साथ हुई थी। उनका एक बेटा भी है। इस बीच प्रताडऩा का दौर शुरू हुआ। उसने पति के खिलाफ शिकायत की। मामला विचाराधीन होने के कारण दोनों फिर साथ रहने लगे। अब उसे घर से निकालकर पति ने दूसरी शादी कर ली। इस प्रकरण में परिवादी ने न्यायालय से धारा ४९५ के तहत मुकदमा चलाने का अनुरोध किया था, लेकिन न्यायालय ने धारा ४९४ के तहत परिवाद दर्ज किया।
पुलिस में की थी शिकायत
परिवाद में महिला ने उल्लेख किया है कि पति के शादी करने की सूचना मिलते ही वह थाना पहुंची थी। पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिसवालों ने न जांच की और न अभियोग पत्र प्रस्तुत किया। पुलिस से मदद नहीं मिलने पर महिला ने पति के खिलाफ इस्तगासा लगाई थी।
शपथ पत्र में अविवाहित बताया
आरोपी ने आर्य समाज मंदिररायपुर में २० मार्च २००३ को दूसरी शादी की। उसने आर्य समाज मंदिर में खुद को अविवाहित बताते हुए शपथ पत्र पेश किया। महिला ने अपने विवाह का प्रमाण बतौर सबूत निमंत्रण पत्र, फोटोग्राफ्स आदि प्रस्तुत किया है। सूचना का अधिकार के तहत आर्य समाज मंदिर रायपुर से सत्यापित विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र लेने के बाद उसे आधार बनाकर परिवाद प्रस्तुत किया।
Published on:
02 Jun 2018 07:52 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
