भिलाई

Mahadev Satta App: महादेव सट्टा ऐप मामले में 70 संदिग्ध बैंक अकाउंट मिले, एक आरोपी पहुंचा जेल

Mahadev Satta App: ऑनलाइन सट्टा ऐप की रकम ट्रांजेक्शन के मामले में पुलिस के हाथ 70 संदिग्ध बैंक अकाउंट लगे हैं। इनमें लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। इसकी पुलिस जांच कर रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Feb 2025, 1:35 PM IST
Mahadev Satta App: महादेव सट्टा ऐप मामले में 70 संदिग्ध बैंक अकाउंट मिले, एक आरोपी पहुंचा जेल

Mahadev Satta App: महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा ऐप की रकम ट्रांजेक्शन के मामले में पुलिस के हाथ 70 संदिग्ध बैंक अकाउंट लगे हैं। इनमें लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। इसकी पुलिस जांच कर रही है।

इस मामले में फरार दूसरा आरोपी गोविंदा चौहान पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले का एक आरोपी रविकांत मिश्रा को जेल भेजा जा चुका है।

सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी गोविंदा चौहान की तलाश जारी है। इस मामले में जांच करने पर विभिन्न बैंकों के संदिग्ध अकाउंट मिले है। जिसमें आरोपियों ने गाड़ी, मोबाइल, खाने की सामग्री और अन्य खरीदी-बिक्री की है। इन अकाउंट में लाखों रुपए के ट्रांजेक्शन भी हुए है। जिसे खंगाला जा रहा है।

Updated on:
8 Feb 2025, 1:35 PM IST
Published on: