
Raigarh Crime News: ओडिशा से गांजा लेकर लोकल ट्रेन से रायगढ़ आए एक तस्कर को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तस्कर रायगढ़ से एक्सप्रेस ट्रेन में पुणे जाने की तैयारी में था और वह प्लेटफार्म नंबर- दो पर बैठा था। प्लेटफार्म की जांच के दौरान जीआरपी जवानों ने शंका के आधार पर उसके बैग की जांच की तो उसके पास से 20 किलो गांजा बरामद हुआ।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जीआरपी टीम शाम को प्लेटफार्म नंबर दो पर गस्त कर रही थी। इस दौरान रायगढ़ जीआरपी थाना प्रभारी डीएन श्रीवास्तव को मुखबीर से सूचना सूचना मिली कि एक युवक ओडिशा से गांजा लेकर लोकल ट्रेन से रायगढ़ आ रहा है और यहां से एक्सप्रेस से आगे जाएगा। ऐसे में जांच तेज करते हुए पुलिस जवानों ने प्लेटफार्म नंबर दो-तीन में यात्रियों की जांच कर ही रहे थे कि एक व्यक्ति फुड प्लाजा के बाजू में दो एयर बैग लिए बैठा मिला। वह जीआरपी जवानों को देखा और उन्हें चकमा देकर भागने का प्रयास करने लगा।
इस समय मौके पर मौजुद स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिए। पूछताछ पर वह अपना नाम पवन जन्जालकर निवासी पुणे महाराष्ट्र का रहने वाला बताया। जब उसके पास रखे दोनों बैग की जांच की गई तो उसमें से 20 पैकेट गांजा बरामद हुआ। उसने बताया कि उसका उसका मूल निवासी भवानी माता मंदिर कहे पास संजय नगर खंडवा, मध्यप्रदेश का रहने वाला है, लेकिन वह विगत कुछ दिनों से महाराष्ट्र के पुणे में रहता है।
युवक अपने पास रखे दो एयर बैग में कुल 20 पैकेट में 20 किलोग्राम गांजा, ओडिशा से लोकल ट्रेन से लेकर रायगढ़ रेलवे स्टेशन आना बताया। वहीं रायगढ़ से ट्रेन बदलकर पुणे जाना बताया। आरोपी पवन जन्जालकर के कब्जे से दो एयरबैग में 20 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 2 लाख रुपए व एक नग टेक्नो मोबाईल कीमती 10 हजार रुपए को जब्त करते हुए धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी डीएन श्रीवास्तव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इन दिनों जांच अभियान तेज किया गया है। जिससे इस कार्रवाई में प्रमुख रूप से सउनि बी. पाणिग्रही, प्रआर. सितंद्र सिंह, नवल किशोर, आरक्षक अवधेश मिश्रा, सरोज साव की अहम भूमिका रही।
Updated on:
8 Sep 2024, 4:52 PM IST
Published on:
8 Sep 2024, 4:52 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.