28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gas Tank Explosion: मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में बड़ा हादसा, गैस टैंक फटने से मासूम समेत 8 लोग घायल, मची अफरा-तफरी

Accident at Mangal Carbon Tyre Factory: मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में आज गैस टैंक फटने से जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में एक बच्ची और 9 महीने का शिशु भी घायल हुआ। प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Chhattisgarh Employees News

Chhattisgarh Employees News ( Patrika File Photo )

Gas Tank Explosion: रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में स्थित मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में आज एक बड़ा हादसा हुआ। फैक्ट्री के प्लांट में काम के दौरान अचानक गैस टैंक फटने से जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा बानीपाथर क्षेत्र में घटित हुआ, जिससे आसपास का इलाका अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना में घायल मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी घायल मजदूरों के शरीर का 25-30 प्रतिशत हिस्सा झुलस चुका है। हादसे में एक बच्ची और 9 महीने का शिशु भी घायल हुआ है।

Gas Tank Explosion: घायलों का इलाज जारी

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल, रायगढ़ लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर स्थिति वाले घायलों को जिंदल अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के इलाके में डर का माहौल बन गया। फैक्ट्री के कर्मचारी और स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

राहत और बचाव कार्य जारी

फिलहाल अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं और घायलों के इलाज में हर संभव मदद प्रदान कर रहे हैं। इस हादसे ने खरसिया क्षेत्र में सुरक्षा मानकों और फैक्ट्री संचालन के नियमों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। राहत और बचाव कार्य अभी जारी हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।