
भिलाई. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो), स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (सैक) ने हाल ही टेक्नीशियन-बी, साइंटिस्ट/इंजीनियर, केटरिंग अटेंडेंट और अन्य के कुल 85 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
नियुक्तियां टेम्परेरी बेसिस पर की जाएंगी। 18 से 35 उम्र के बीच वाले अभ्यर्थी आवेदन करने योग्य हैं। आयु सीमा की गणना 2 अप्रेल, 2018 के आधार पर की जाएगी। ऑनलाइन माध्यम से किए गए आवेदन ही योग्य माने जाएंगे।
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 2 अप्रेल, 2018
योग्यता : संबंधित ट्रेड में 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही आईटीआई की हुई हो। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों से मल्टीमीडिया/एनीमेशन में बीएससी की हुई हो। योग्यता संबंधी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा में मेरिट अंकों और स्किल टैस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थी को चुना जाएगा।
नोटिफिकेशन देखें : https://recruitment.sac.gov.in/OSAR/manageAdvertisement.do?action=reqViewAdvertisement
अधिक जानकारी के लिए देखें: www.shar.gov.in
एनआईटी में एमबीए प्रोग्राम के लिए करें आवेदन
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), अगरतला ने हाल ही अपने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट विभाग में फुल टाइम दो वर्षीय एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन के लिए इच्छुक स्टूडेंट्स से आवेदन आमंत्रित किए हैं। एडमिशन 2018-19 सत्र के लिए किए जाएंगे। विभिन्न आरक्षित वर्गों के अनुसार आवेदन शुल्क अलग-अलग है। विद्यार्थी वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भरकर, सत्यापित दस्तावेजों व डिमांड ड्राफ्ट सहित दिए गए पते पर भेज सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 27 मार्च, 2018
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग संकाय और कम से कम ५५ प्रतिशत अंकों के साथ अन्य विषय के साथ स्नातक डिग्री प्राप्त। साथ ही कैट/सीमैट /जीमैट/मैट आदि स्कोर होना अनिवार्य। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत स्टूडेंट्स भी आवेदन के योग्य हैं।
प्रवेश : पर्सनल अपीयरेंस, ग्रुप डिसकशन, पर्सनल इंटरव्यू, एकेडेमिक रिकॉर्ड और क्वालिफाइड एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए देखें : files.aglasem.com/view/?link=//drive.google.com/file/d/1_7zJBeq76OQwc2dyEdIxVpMpCm56Rv0S/preview&title=NIT+Agartala+MBA+Admission+2018+2019+Information+Brochure