Road Accident: स्कूटर सवार दो बहनों को ट्रक ने अपने जद में ले लिया। इस सड़क हादसे में पीछे बैठी चांदनी वर्मा की मौत हो गई। वह अपनी बहन को राजनांदगांव के ग्राम भैसातरा से
Road Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग में नेहरू नगर चौक के पास सोमवार शाम को स्कूटर सवार दो बहनों को ट्रक ने अपने जद में ले लिया। इस सड़क हादसे में पीछे बैठी चांदनी वर्मा की मौत हो गई। वह अपनी बहन को राजनांदगांव के ग्राम भैसातरा से सरोना रायपुर छोड़ने जा रही थी। इस बीच नेहरू नगर चौक में यह हादसा हो गया।
राजनांदगांव के ग्राम भैसातरा निवासी चांदनी वर्मा अपनी बहन को उसके घर रायपुर के सरोना छोड़ने जा रही थी। वे नेहरू नगर पहुंचे, तब ट्रक की चपेट में स्कूटर आ गई। स्कूटर को चलाने वाली युवती किसी तरह बच गई, पर पीछे बैठी चांदनी ट्रक के पीछे के चक्के में आ गई। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
सुपेला पुलिस को सूचना मिली तो तुरंत टीम मौके पर पहुंची। शव को लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल स्थित मारच्यूरी में पहुंचाया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सौंपा जाएगा।