Accident in Bhilai Steel Plant: स्टील मेल्टिंग शॉप एसएमएस 2 में पिघलता हुआ स्टील मजदूर पर छिटक कर गिर गया। जिसमें वह 60 फीसदी झुलस गया।
Accident In BSP Plant: भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया हैं। जहां स्टील मेल्टिंग शॉप एसएमएस 2 में पिघलता हुआ स्टील मजदूर पर छिटक कर गिर गया। जिसमें वह 60 फीसदी झुलस गया। झुलसे मजदूर को तत्काल इलाज के लिए मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति होने के कारण उसे सेक्टर 9 अस्पताल रेफर कर दिया।
Accident in Bhilai Steel Plant: मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह स्टील मेल्टिंग शॉप में यह बड़ा हादसा हुआ। जहां एसएमएस 2 विभाग में ठेका श्रमिक तुलसी प्रजापति लेडल के समीप कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसके शरीर पर लेडल से हॉट मेटल छलक कर गिरा गया। इस दर्दनाक हादसे में उसके दोनों हाथ पैर एवं चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। यह सब देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
बता दें कि 47 वर्षीय तुलसी प्रजापति दुर्ग जिले का रहने वाला हैं, जो श्रमिक गोपाल इंटर प्राइजेज का कर्मचारी है। फिलहाल यह हादसा कैसे हुआ यह (Accident in Bhilai Steel Plant) जानने का प्रयास किया जा रहा हैं।