भिलाई

अटल आवास डबल मर्डर केस: मोबाइल काल डिटेल पहुंचाएगा हत्यारों तक

दोहरे हत्या कांड में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे है। इस हत्या कि गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की चार टीम लगातार जुटी हुई है।

1 minute read
May 15, 2018

भिलाई@patrika .दोहरे हत्या कांड में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हंै। इस हत्या कि गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की चार टीम लगातार जुटी हुई है। अब तक मृतक के रिश्तेदारों समेत करीब २५ लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी हैं। वहीं मोबाइल कॉल डिटेल और मुखबिर की सूचना का मिलान किया है। इस आधार पर चार संदिग्ध पुलिस की नजर में आए है। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस का दावा है कि दो दिन के अंदर आरोपी उनकी गिरफ्त में होगा।

मां साजदा खातून और बेटी नाजिया की हत्यारे ने गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी थी

ये भी पढ़ें

Breaking: सीजी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के परिवार को बड़ा झटका, हार गए जमीन की कनूनी लड़ाई, पढ़ें खबर

कैंप एक अटल अवास अर्जुन नगर में किराए के मकान में रहने वाली मां साजदा खातून और बेटी नाजिया की हत्यारे ने गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद मकान में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। थाना, क्राइम ब्रांच, सिविल और अलग से बनाई गई स्पेशल टीम हत्यारे की तलाश में जुटी हुई है। कुछ संदेही पुलिस के हाथ लगे है। @patrika

मोबाइल कॉल डिटेल से पुलिस पहुंचेगी हत्यारे तक

@patrika पुलिस ने बताया कि मृतका के मोबाइल पर जिस भी टेलीकॉम कंपनियों के नम्बर मिल रहे हैं, उन सब का मिलान किया जा रहा है। हत्यारे के उद्ेश्य की कड़ी को भी वारदात से जोड़कर देखा जा रहा है।

कॉल डिटेल और मुखबिरी के आधार पर मिलान
@patrika एसएसपी डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि हत्या के मामले में तीन चार लोगों का संदेह में लिया गया है। इसमें कॉल डिटेल और मुखबिरी के आधार पर मिलान किया जा रहा है। बहुत जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें

हाईकोर्ट के स्टे के बाद भी व्यापारियों ने लगाई दुकानें, निगम ने कहा मामला कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट का
Published on:
15 May 2018 11:35 pm
Also Read
View All