भिलाई

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी सड़क पर उतरे

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीओ) के आह्वान पर बैंक के कर्मचारी और अधिकारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर है।
2 min read
• •
Updated: 30 May 2018, 3:33 PM IST
Strike
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी सड़क पर उतरे

भिलाई. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीओ) के आह्वान पर बैंक के कर्मचारी और अधिकारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर है। ट्विनसिटी के बैंक कर्मचारी भी बुधवार को बैंकों में ताला लगाकर हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण दोनों शहर के बैंकों में लाते लटके हुए हैं। सभी बैंकों के कर्मचारी सिविक सेंटर बैंक काम्प्लेेक्स के समाने एकत्र हुए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने रैली निकाल जमकर नारेबाजी की।

हड़ताल का विपरीत असर बैंकिंग व्यवस्था पर

वहीं विभिन्न बैंकों के यूनियंस प्रतिनिधियों ने मांगों के संबंध में कर्मचारियों को जानकारी दी और अपनी आवाज बलंद की। कर्मचारियों के हड़ताल का असर शहर के बैंकिंग व्यवस्था पर पड़ा। बैंकों में जहा ताले लगे हुए हैं वहीं एटीएम भी कैशलेस हो गए हैं। बैंकों में दो दिनों की हड़ताल से व्यापारियों के वित्तीय व्यवस्था पर विपरीत असर पड़ेगा। वहीं हड़ताल से करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन बंद हो गए हैं। कितने रुपयों का लेन-देन प्रभावित हुआ है इसकी जानकारी शाम को यूनियंस के प्रतिनिधि देंगे।

शहर में विभिन्न 26 बैंकों के 52 शाखाएं
यूएफबीओ के आह्वान पर शहर के विभिन्न सरकारी बैंकों के अलावा कुछ निजी व विदेशी बैंकों के तकरीबन १५०० कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सरकारी बैंकों पर बुधवार को ताले लटके रहे। बैंकों में हड़ताल के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी बैंक कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों का कहना है कि 14-15 प्रतिशत वेतन वृद्धि से नीचे कर्मचारी तैयार नहीं है। बैंकों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में दो प्रतिशत की वृद्धि की गई है। शासन का यह कदम कर्मचारियों के साथ भद्दा मजाक है। यूएफबीओ नौ विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों संगठनों का समूह है।

साल 2017 से मामला लंबित
बता दें कि बैंक कर्मचारियों के वेतनवृद्धि की मांग एक नवंबर 2017 से लंबित है। बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीओ) ने भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के दो प्रतिशत वेतनवृद्धि की पेशकश को खारिज कर दिया था। इसके बाद संगठन ने अपनी मांग पूरी कराने के लिए हड़ताल की चेतावनी दी थी। चेतावनी के अनुसार बैंक कर्मचारियों के संगठन ने ३० और ३१ मई को देश व्यापारी हड़ताल का निर्णय लिया है। इसी निर्णय के अनुसार भिलाई, दुर्ग सहित प्रदेशभर के बैंक अधिकारी-ककर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर है।

ट्निवसिटी के बैंकों में लटके ताले
डॉ राजेन्द्र प्रसाद चौक सुपेला, रानी अवंती बाई कोहका, चौहान ड्रीम होम मॉडल/स्मृति नगर, अग्रसेन चौक नेहरू नगर, बुनियाद कॉम्प्लेक्स नेहरूनगर, सेक्टर-१ बैंक परिसर, सिविक सेंटर बैकिंग कॉम्प्लेक्स, नंदनी रोड पावर हाउस, सुपेला घड़ी चौक सहित दुर्ग जिला मुख्यालय में गंजपारा, स्टेशन रोड़ स्थित विभिन्न बैंकों में ताले लटके हुए हैं।

Updated on:
30 May 2018, 3:33 PM IST
Published on: