भिलाई

CG News: भिलाई नगर निगम में नहीं मिला वेतन, कर्मचारियों का फूटा ग़ुस्सा

CG News: माह के तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी राशि नहीं पहुंची। इससे कर्मचारियों में नाराजगी और निराशा दोनों है।

2 min read
Nov 21, 2025
भिलाई नगर निगम (Photo Patrika)

CG News: नगर निगम भिलाई-चरोदा के नियमित कर्मियों को अक्टूबर माह का वेतन 21 नवंबर तक भी नहीं मिल सका। नियम के अनुसार सात से 10 तारीख के बीच वेतन का भुगतान होना चाहिए, लेकिन माह के तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी राशि नहीं पहुंची। इससे कर्मचारियों में नाराजगी और निराशा दोनों है।

सामान्य सभा में महापौर ने स्पष्ट किया था कि शासन की ओर से आयुक्त पर दबाव है कि बिजली बिल मद में कम से कम एक करोड़ रुपए जमा किए जाएं। इस संबंध में शासन ने नोटिस भी जारी किया है, जिसके चलते निगम पर वित्तीय दबाव बढ़ा है और वेतन भुगतान प्रभावित हुआ है।

1.25 करोड़ रुपए मासिक वेतन व्यय

भिलाई-चरोदा निगम में 148 नियमित कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनका वेतन निगम वहन करता है। इसके अलावा 220 प्लेसमेंट कर्मियों का भुगतान एजेंसी के माध्यम से होता है। एजेंसी अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन देने बाध्य है, लेकिन नियमित कर्मचारियों का वेतन अटक जाता है। दोनों वर्गों को मिलाकर निगम पर हर माह लगभग 1.25 करोड़ रुपए का वेतन भार आता है।

रिसाली निगमनियमित का वेतन जारी

नगर निगम रिसाली में भी नियमित कर्मियों को अक्टूबर का वेतन दिया जा चुका है। जनसंपर्क प्रभारी मुकेश देशमुख के अनुसार यहां नियमित व प्लेसमेंट मिलाकर करीब 200 कर्मचारी हैं और प्रति माह लगभग 75 लाख रुपए वेतन पर खर्च होता है। रिसाली नया निगम है। निगम प्रशासन ने आर्थ व्यवस्था पर लगातार फोकस किया है।

भिलाई निगम किया समय पर भुगतान

वहीं नगर निगम भिलाई में वेतन भुगतान नियमित है। यहां 800 नियमित कर्मचारियों को अक्टूबर माह का करीब चार करोड़ रुपए वेतन जारी कर दिया गया है। 1500 से अधिक प्लेसमेंट कर्मियों का भुगतान एजेंसी द्वारा किया जाता है। भिलाई नगर निगम में बकायादारों से वसूली में लगातार तेजी लाई गई है। नल कनेक्शन भी काटे गए।

जल्द किया जाएगा वेतन भुगतान

कर्मियों को जल्द ही वेतन दे दिया जाएगा। इस समय सभी कर्मचारी एसआईआर कार्य में लगे होने से प्रॉपर्टी टैक्स वसूली प्रभावित हुई है। शासन ने दीपावली पूर्व प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों को राशि जारी की थी, लेकिन नगर निगमों को इसमें शामिल नहीं किया गया।

निर्मल कोसरे, महापौर, नगर निगम, भिलाई-चरोदा

Updated on:
21 Nov 2025 12:52 pm
Published on:
21 Nov 2025 12:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर