भिलाई

Breaking : बीएसपी प्लांट के अंदर फिर हादसा, कन्वेयर बेल्ट में श्रमिक फंसा, हालत नाजुक

भिलाई इस्पात संयंत्र के कन्वेयर बेल्ट में मंगलवार की सुबह पानी छिड़काव व सफाई का काम करने वाला ठेका श्रमिक महादेव (45 वर्ष) फंस गया।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2017, 11:47 AM IST
Patrika

भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र के कन्वेयर बेल्ट में मंगलवार की सुबह पानी छिड़काव व सफाई का काम करने वाला ठेका श्रमिक महादेव (45 वर्ष) फंस गया। मेन मेडिकल पोस्ट से एंबुलेंस पहुंची, लेकिन एंबुलेंस में घायल श्रमिक को ऊपर से उतारने फोल्डर स्टेचर नहीं था। इसके बाद दमकल विभाग को बुलाया गया, दमकल विभाग के तीन जवानों के साथ मिलकर सीढ़ी से घायल को फोल्डर स्टेचर से उतारा।

घायल महादेव को सेक्टर-9 स्थित मेन मेडिकल पोस्ट लेकर आए। जहां पट्टी करने के बाद जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय, सेक्टर-9 में दाखिल किया गया। यहां घायल की स्थिति को देखते हुए गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में दाखिल किया गया है।

गैलरी में पानी डालने के दौरान हुई दुर्घटना
संयंत्र के आरएमपी-1 में ठेका श्रमिक कन्वेयर बेल्ट में बुरी तरह से फंस गया था। इस तरह की घटना पहले भी बीएसपी में हो चुकी है। कन्वेयर व ड्रम के बीच फंसने से यह घटना हो रही है। घायल की स्थिति नाजुक बनी हुईहै।महादेव के सीधे पैर, बांए हाथ में चोट लगी है।भीतरी चोट होने की वजह से खून हाथ व पैर से नहीं निकला था।

यूनियन नेता पहुंचे हॉस्पिटल
छत्तीसगढ़ मजदूर संघ के महासचिव अखिल मिश्र ने बताया कि घायल को आईसीयू में दाखिल किए हैं। यूनियन के पदाधिकारियों ने हॉस्पिटल पहुंचकर मरीज की हालत की जानकारी ली है। ठेकेदार से कहा गया है कि उपचार में किसी तरह से लापरवाही न किया जाए।

ठेका श्रमिक एचएससीएल का है, इसकी सूचना एचएससीएल के लेबरों को मिली, तो वे हॉस्पिटल की ओर भागे।श्रमिक के गांव डुंडेरा में भी इसकी सूचना दे दी गई है।

सीईओ ने हॉस्पिटल प्रबंधन से की चर्चा
बीएसपी सीईओ एम रवि ने सेक्टर-9 हॉस्पिटल के अधिकारियों व चिकित्सकों से चर्चा की है। उन्होंने घायल श्रमिक के बेहतर उपचार करने के लिए डॉक्टरों को निर्देशित किया। सीईओ लगातार श्रमिक के स्वास्थ्य का जायजा ले रहे हैं।

Published on: