भिलाई

Bhilai Water Supply: 16,000 घरों में पानी के लिए मचा हाहाकार, 2 माह बाद ऐसे हुआ नगर निगम के कारनामों का खुलासा

Bhilai Water Supply: भिलाई नगर निगम, भिलाई-चरोदा के फिल्टर प्लांट के ट्रांसफार्मर में 21-22 जुलाई 24 के दौरान गाज गिरा। जिसके कारण फिल्टर प्लांट से पानी की आपूर्ति ठप हो गई जो आज तक ठप है।

2 min read
Sep 26, 2024

Bhilai Water Supply: छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम, भिलाई-चरोदा के फिल्टर प्लांट के ट्रांसफार्मर में 21-22 जुलाई 24 के दौरान गाज गिरा। जिसके कारण फिल्टर प्लांट से पानी की आपूर्ति ठप हो गई जो आज तक ठप है। जल आवर्धन योजना के तहत निगम ने 16000 घरों में नल कनेक्शन दिया गया है। पार्षदों ने इसको लेकर निगम के अधिकारियों से सवाल किया, तो जल्द मरम्मत कर पानी की आपूर्ति बहाल करने की बात बोलकर बहला दिया गया।

Bhilai Water Supply: विधायक से बोला गया झूठ

Bhilai Water Supply: निगम के अधिकारियों ने 16 सितंबर तक किसी भी हाल में पानी आपूर्ति करने का आश्वासन विधायक को दिया था। अब तक पानी नलों में नहीं पहुंचा है। विधायक से झूठ नहीं बोलना चाहिए। निगम के अधिकारी पहले बोले कि ट्रांसफार्मर में बिजली गिर गई। अब बोल रहे हैं, बन गया है, लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। लगातार झूठ बोल रहे हैं।

विधायक ने पूछा अधिकारी से

इस मामले में पार्षदों ने अहिवारा विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा से शिकायत की। यह योजना उन्होंने ही अपने पिछले कार्यकाल में लाया था। विधायक ने निगम के अधिकारियों को फोन लगाकर पूछा। तब विधायक से निगम के अधिकारियों ने कहा कि 16 सितंबर 24 तक पानी किसी भी हाल में आने लगेगा। अब 25 सितंबर बीत गया है। अब तक पानी नहीं आया है।

सामान्य सभा में उठा मामला

सामान्य सभा में पानी आपूर्ति बाधित होने के मामले को उपनेता प्रतिपक्ष चंद्रप्रकाश पाण्डेय ने 22 अगस्त 24 को उठाया। तब सभापति कृष्णा चंद्राकर ने निगम अधिकारियों से पूछा कि कब तक पानी आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इस पर निगम के अधिकारियों ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर घरों में पानी आने लगेगा। इसके बाद से पार्षद बार-बार अधिकारियों को फोन लगा रहे हैं।

30 साल के पानी को ध्यान में रखते हुई योजना

14 उच्च स्तरीय पानी टंकी का किया जाना था निर्माण

01 लाख लोगों को मिलना है योजना का लाभ

27 एमएलडी की क्षमता का बना है फील्टर ट्रीटमेंट प्लांट

5.60 करोड़ से तैयार हुआ फिल्टर ट्रीटमेंट प्लांट

Updated on:
26 Sept 2024 04:24 pm
Published on:
26 Sept 2024 03:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर