भिलाई

CG Crime: बिलासपुर का हिस्ट्रीशीटर 6 साथियों के साथ गिरफ्तार, अमलेश्वर में की थी चोरी

CG Crime: हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ अमलेश्वर में चोरी की। सूने मकान से 1 लाख 90 हजार रुपए के जेवरात चोरी की। दुर्ग पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर खोजबीन की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jul 2025, 12:37 PM IST
CG Crime: बिलासपुर का हिस्ट्रीशीटर 6 साथियों के साथ गिरफ्तार, अमलेश्वर में की थी चोरी
बिलासपुर का हिस्ट्रीशीटर 6 साथियों के साथ गिरफ्तार (Photo Patrika)

CG Crime: बिलासपुर सरकंडा के हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ अमलेश्वर में चोरी की। सूने मकान से 1 लाख 90 हजार रुपए के जेवरात चोरी की। दुर्ग पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर खोजबीन की। बिलासपुर में क्लू मिलने के बाद आरोपी हिस्ट्रीशीटर रितेश पाण्डे उर्फ लुदू पाण्डे और उसके पिता विनय पाण्डे, साथी रायपुर निवासी सोहन पटेल, सुखनंदनलाल, रमेश पटेल और संतोषी गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के जेवर और घटना में इस्तेमाल बुलेट को जब्त किया। इस मामले में फरार एक आरोपी की तलाश की जा रही है।

ग्रामीण एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि 19 जून को अमलेश्वर कबीर नगर निवासी मुकेश देवांगन ने चोरी की शिकायत की। 18 जून को वह घर में ताला बंद कर परिवार सहित ससुराल चंगोरभाठा गया था। 19 जून को सुबह घर लौटा चोरी का पता चला।

मामले में अमलेश्वर पुलिस ने धारा 331 (4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। तकनीकी सहयोग से सुराग मिला। बिलासपुर थाना सरकण्डा का निगरानी बदमाश रितेश पाण्डे उर्फ लुदू पाण्डे अपने साथी रायपुर निवासी सोहन पटेल के साथ बुलेट पर अमलेश्वर में देखा गया था। एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर टीम गठित कर बिलासपुर भेजा गया। आरोपी रितेश पाण्डे को गिरतार कर पूछताछ की। आरोपियों ने रॉड से मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी।

Updated on:
2 Jul 2025, 12:37 PM IST
Published on: