
हिस्ट्रीशीटरों के रिश्तेदारों ने नाबालिग को मारा चाकू(photo-unsplash)
CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में मौदहापारा इलाके के हिस्ट्रीशीटरों के रिश्तेदारों ने गुंडागर्दी शुरू कर दी है। एक नाबालिग को चाकू मारकर उसकी जान लेने की कोशिश की। इससे नाराज लोगों ने मौदहापारा थाने का घेराव कर दिया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
पुलिस के मुताबिक अभय रक्सेल और अंकुश रात्रे ने अपने साथियों के साथ मिलकर शनिवार की रात गुंडागर्दी की। इस दौरान मोहल्ले के अहसान को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। अभय रक्सेल हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल का रिश्तेदार है। अंकुश भी हिस्ट्रीशीटर मुस्कान रात्रे का भाई है। मुस्कान और उसके साथियों ने कुछ दिन पहले कबीर नगर इलाके में भी चाकूबाजी किया है। इसके बाद से वह फरार चल रही है।
गुंडागर्दी से परेशान मौदहापारा के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। बड़ी संख्या में लोग थाने के सामने जमा हो गए और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग करने लगे। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
Published on:
30 Jun 2025 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
