भिलाई

गर्लफ्रैंड के साथ बैठे युवक को पुलिस की नंबर वाली गाड़ी में बैठाया, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले 25 हजार

सात ब्लैकमेलर ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर लड़की को वहां से भगाने के बाद युवक को गाड़ी में बैठाकर ले गए।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2018, 10:55 AM IST
patrika
गर्लफ्रैंड के साथ बैठे युवक को पुलिस की नंबर वाली गाड़ी में बैठाया, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले 25 हजार

भिलाई. जयंती स्टेडियम में अपनी दोस्त के साथ बैठा युवक ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गया। यहां सात ब्लैकमेलर ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर लड़की को वहां से भगाने के बाद युवक को गाड़ी में बैठाकर ले गए। उसे धमकाकर 25 हजार रुपए वसूले।

जांच के आदेश दिए
जिस गाड़ी में उसे ले जाया गया, उसका नंबर सीजी ०३ (पुलिस वाहनों की सीरीज) था। अंतिम नंबर ५ लिखा था। इसलिए पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने एफआइआर के बाद इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

भिलाईनगर थाना पुलिस ने दुर्ग खंडेलवाल कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ कोठारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा ३२३ (मारपीट),384 (जबरिया पैसा वसूलना), ३४ (तीन से ज्यादा लोग) के तहत जुर्म दर्ज किया है। सिद्धार्थ गुरुवार शाम 5 बजे जयंती स्टेडियम में बैठा था।

वीडियो वायरल करने की धमकी
सिद्धार्थ को सातों ने वाहन में बैठाया और खुर्सीपार ले गए। वीडियो दिखाकर सोशल मीडिया पर वायरल की धमकी दी। उसका आईडी कार्ड छीन लिया और उन्होंने धमकाकर ४० हजार रुपए मांगे। तब हर्ष को फोन करके बुलाया और १५ हजार रुपए का इंतजाम किया।

स्टेडियम के पास पैसा दिया, फिर भी वे लोग उसे गाड़ी में स्टेडियम के आसपास घुमाते रहे। फिर उन्हें दो बार में १० हजार रुपए और दिए। इसके अलावा आइपॉड भी उससे छीन लिया।

नहीं चाहता घटना के संबंध में कोई कार्रवाई
प्रभारी भिलाई नगर थाना बीआर मरकाम ने बताया कि युवक की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज किया है। लेकिन वह आइजी से लिखित आवेदन दिया है। उसका कहना है कि झूठी रिपोर्ट लिखा दिया था। इस घटना के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं चाहता।

एसएसपी डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि इस मामले आवेदक का मुलाहिजा कराया गया। अपराध दर्ज कर लिया गया है। मामले को विवेचना में लेकर जांच की जा रही है।

Published on: