
दो पत्नियों का पति आए दिन झगड़ों से आ गया तंग, आपस में लड़ता देखकर पाइप से किया वार, एक पत्नी की मौत, दूसरी घायल
बालोद/देवरीबंगला. ग्राम पिनकापार में पति ने पत्नियों की लड़ाई से इस कदर परेशान था कि दोनों पर राड दे हमला कर दिया। हमले में एक पत्नी की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे को गंभीर चोट आई है। किस्मत से वह बच गई। दूसरे दिन उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया।
गुरुवार की रात लगभग 10.30 बजे के आसपास हुई घटना में सुबह होश में आने के बाद घायल दूसरी पत्नी ने ही थाने में जाकर घटना की सूचना दी। तब घटना स्थल पहुंचकर पुलिस ने स्थल का मुआयना किया और गांव में एक गली में बैठा आरोपी पति 30 वर्षीय दिनेश मरकाम को गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दिनेश मरकाम किसी काम से पास के गांव गया था, जहां से वह रात को अपने निवास इंदिरा आवास पारा पहुंचा था। आरोपी के दो बच्चें हैं, जो घर के बाहर ही बच्चों ने अपनी दोनों मांओं को आपस में झगड़ा करने की बात बताई।
झगड़ा रोकने का कोशिश की, पर नहीं माने
झगड़े की बात सुनकर पति दिनेश गुस्से से घर के अंदर गया गया और उन्हें रोकने की कोशिश की, उसके बाद आव देखा न ताव और घर में रखा नल पाइप उठाया और दोनों पत्नियों पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। हमले से पहली पत्नी चेतना (30) के सिर पर जोरदार प्रहार होने से उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरी पत्नी दामिनी के शरीर में कई जगह गंभीर चोट आने से वह अचेत हो गई थी, जिसे सुबह 10 बजे के आसपास होश आने पर घर से बाहर निकलकर ग्रामीणों को बताया और दौड़ते हुए थाना पहुंची।
कमरे को बंद कर रातभर बाहर रहा आरोपी, सुबह संकल खोला
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अपने पूरे परिवार को कमरे के अंदर बंद कर पूरी रात बाहर ही रहा। अल सुबह बाहर से कमरे का दरवाजा खोलकर वहां से आसपास कहीं चला गया। दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर दुसरी पत्नी दामिनी दरवाजा खोलकर आसपास के लोगों को जानकारी देकर सीधे पिनकापार चौकी पहुंची, जहां चौकी प्रभारी को रात में हुई घटना की विस्तृत जानकारी दी।
दीवारों सहित पूरे कमरे में खून के निशान
घटना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जहां का दृश्य देखकर उन्होंने अपने आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। बताया कि कमरे में मृत पड़ी चेतना के सिर पर गहरा चोट व हाथ और पैर में भी गंभीर चोट लगी है। कमरे के भीतर दीवारों सहित पूरे कमरे में खून ही खून के धब्बे नजर आ रहे थे। पुलिस ने खून का सेम्पल लेकर आगे जांच के लिए जुटी रही।
मारपीट के पहले पति बढ़ा देता था टीवी की आवाज
देवरी थाना प्रभारी एआर साहू ने जानकारी दी कि जांच तस्दीक के लिए पिनकापार आ कर मौका मुआयना किया गया। मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए डौंडीलोहारा भेजा गया। पिनकापार चौकी प्रभारी नीलकंड भुआर्य ने बताया घटना की जानकारी आरोपी की दूसरी पत्नी द्वारा देने के बाद आला अधिकारियों को अवगत कराकर जांच पड़ताल शुुरू की गई। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी अक्सर टीवी की आवाज को जोर से बढ़ाकर अपनी पत्नी से आए दिन मारपीट करता था। इस वजह से घटना की जानकारी रात में न होकर सुबह हुई। इस घटना से पूरा ग्राम आक्रोशित है। आरोपी को कड़ी-कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
आरोपी अक्सर मारपीट करता था
मृतका की मां भागबती ने कहा आरोपी मेरी बेटी के साथ अक्सर मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर मेरी बेटी दो वर्ष अपने मायके डोंगरगांव चई गई थी, जिसके बाद दोनों पक्ष द्वारा समझा-बुझाकर पिनकापार छोड़ा गया था। मृतका की बहन अश्वन्तीन ने बताया आरोपी द्वारा आए दिन मेरी बहन के साथ मारपीट व गाली-गलौच किया जाता था। आज उन्हें जान से भी मार दिया गया।
ऐसी घटना समाज के लिए कलंक
ग्राम पिनकापार सरपंच इन्दू भुआर्य शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति के लिए बहुत सारी अच्छी योजना चला रही है, परंतु अशिक्षा की वजह से इस तरह की हत्या जैसे अपराधिक कृत्य होते हैं। इस कारण ऐसे लोग समाज के लिए कलंक हैं।
Published on:
28 Jul 2018, 9:20 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.