4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलाखों के पीछे पहुंचा अफीम सौदागर, कोर्ट का फैसला सुन उड़ी रातों की नींद

सलाखों के पीछे पहुंचा अफीम सौदागर, कोर्ट का फैसला सुन उड़ी रातों की नींद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Rajesh

•

Updated: 27 Jul 2018, 9:30 PM IST

Accused

हनुमानगढ़। पुलिस ने अफीम के सौदागर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया। मामला गांव सतीपुरा से जुड़ा है। पुलिस ने इस गांव से अफीम, लाखों की नकदी व तीन गाडिय़ां बरामद की थी। साथ ही हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने दो ओर नामों की तस्दीक की

पुलिस ने आरोपित मणीसिंह उर्फ मणिया निवासी सतीपुरा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट से आरोपी का तीन बार रिमांड मंजूर करवाया गया। पुलिस उप अधीक्षक वीरेंद्र जाखड़ ने बताया कि पुलिस पुछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किये थे। इस दौरान पुलिस आरोपी को जोधपुर लेकर गई थी। रिमाण्ड अवधी में आरोपी से गहन पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी द्वारा बताए नामों की तस्दीक की गई, तो जोधपुर के पीपाड़ शहर के गांव खोखरिया में कैलाश नाम के तीन और श्रवण बिश्नोई नाम के सात लोग मिले। आरोपित ने इनमें से किसी को भी पहचानने से इनकार कर दिया। संबंधित पुलिस थाने में पड़ताल करने पर इनमें से किसी व्यक्ति के मादक पदार्थाों की तस्करी से जुड़े होने की जानकारी नहीं मिल पाई। इस पर पुलिस टीम वापस लौट आई।


पुलिस पूछताछ में किए कई खुलासे

दरअसल, 17जुलाई को जंक्शन पुलिस ने सतीपुरा गांव में मणीसिंह के घर दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस को दो किलो दो सौ ग्राम अफीम व सवा तीन लाख रुपए सहित तीन गाडिय़ां मिली जिन्हें पुलिस ने जब्त कर आरोपी मणीसिंह व उसकी पत्नी अमरजीत कौर को गिरफ्तार किया था। पुलिस को मकान से ऊपर-नीचे पांच-पांच सौ के पुराने नोट लगी कागज की छह गड्डियां भी मिली थी। पुलिस पुछताछ में आरोपित मणीसिंह ने खुलासा किया था कि जोधपुर निवासी कैलाश व श्रवण बिश्नोई उसे अफीम की सप्लाई देने के लिए आते रहते थे। इस बीच उसे फोन कर अपनी ओर से तय जगह पर बुला लेते थे और अफीम सप्लाई के लिए देकर चले जाते थे।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़