4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होटल से उठाया, हत्या कर सड़क पर फेंका शव

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

vikas meel

•

Updated: 27 Jul 2018, 8:14 PM IST

- तारानगर क्षेत्र से अपहरण, भादरा तहसील के गांव में फेंक गए शव
- होटल संचालक सहित कई जनों पर मामला दर्ज

भादरा (हनुमानगढ़).

चूरू जिले के तारानगर क्षेत्र के होटल से अपह्रत प्रौढ़ की हत्या कर शव भादरा तहसील के गांव जिगासरी छोटी में फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह सड़क किनारे सरकारी स्कूल के नजदीक खून से लथपथ शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।

भादरा के साथ-साथ तारानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सुरेश कुमार बिजारणिया (45) पुत्र मालाराम जाट निवासी जिगसाना ताल तहसील तारानगर, जिला चूरू के रूप में हुई। भादरा पुलिस ने शव तारानगर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में तारानगर थाने में दस से अधिक जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इसमें छह जने नामजद हैं। हत्या की वजह शराब तस्करी व प्रोपर्टी के धंधे के चलते होना मानी जा रही है। इसे गैंगवार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि मृतक पर तारानगर थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं।


प्राथमिकी के अनुसार सुमेर सिंह पुत्र इमीचन्द जाट, सुरेश कुमार बिजारणिया व देवकरण पुत्र भगवानाराम जाट सभी निवासी जिगसाना ताल तथा संजय कुमार पुत्र जय सिंह निवासी डूंगरबास तहसील भादरा गुरुवार रात 10 बजे तारानगर के होटल मिडवे पर भोजन करने गए थे। सुरेश कुमार व संजय कुमार होटल की छत पर चले गए। जबकि उनके अन्य साथी होटल के बाहर बैठे रहे।

आरोप है कि रात करीब 12 बजे होटल पर पिकअप व बोलेरो जीप में सवार होकर राजेन्द्र उर्फ राजा पुत्र चुन्नीराम जाट निवासी कालवास, कृष्ण पुत्र हरदत्त जाट निवासी कलाना तहसील भादरा, जयदीप उर्फ सायमंड पुत्र हरिसिंह जाति जाट निवासी भाडी तहसील भादरा, विनोद पुत्र भंवरलाल जाट निवासी धीरवास बड़ा, विनोद जाट निवासी चूली (आदमपुर, हरियाणा) तथा होटल मिडवे का संचालक रमेश पुत्र शेरसिंह जाट निवासी सूरतपुरा तहसील राजगढ़ व कई अन्य लाठियों से लैस होकर आए।

आरोपी होटल के अन्दर से छत पर चढ़े तथा लाठी व सरियों से मारपीट करते हुए सुरेश कुमार को जीप में डालकर ले गए। सुरेश बिजारणिया के साथी सुमेर सिंह ने परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद तारानगर पुलिस को सूचित किया गया। शुक्रवार सुबह शव जिगासरी छोटी में स्कूल के पास शव पड़ा मिला। मृतक के कपड़े पानी में भीगे हुए थे। पैर सहित शरीर की हड्डियां कई जगह से टूटी हुई थी। पुलिस ने आरोपितों के आईपीसी की 302, 395 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मृतक पर छह मुकदमे
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश बिजारणिया का तारानगर में बस स्टैंड के पास होटल व रेस्टोरेंट में हिस्सा है। उस पर तारानगर थाने में छह मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं से जुड़े मामले हैं। बताया जा रहा है कि मृतक करीब 12 साल पहले आरएसी की दिल्ली में तैनात कंपनी में था। बाद में उसे नौकरी से निकाल दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़