भिलाई

CG Winter: प्रदेश में हाड़ कपाने वाली ठंड, 16 के बाद मिलेगी राहत, कई इलाकों में शीतलहर की संभावना

CG Winter: राज्य में सबसे अधिक रहा, जिसके चलते दुर्ग शनिवार को भी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक वृद्धि की संभावना जताई गई है।

less than 1 minute read
Nov 16, 2025
हाड़ कपाने वाली ठंड (Photo Patrika)

CG Winter: दुर्ग जिले में बीते दो दिनों से रात का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 16 नवंबर तक इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद रात के तापमान में हल्की बढ़त दर्ज हो सकती है। वर्तमान में न्यूनतम तापमान औसत से 7.2 डिग्री नीचे चल रहा है।

गिरावट के बावजूद लोगों को अत्यधिक ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। शनिवार को रात आठ बजे तक तापमान 23 डिग्री के आसपास बना रहा, जबकि तापमान में सबसे अधिक गिरावट रात तीन बजे के बाद दर्ज की गई। ट्विनसिटी क्षेत्र का तापमान पटरीपार की तुलना में लगभग दो डिग्री कम पाया गया। दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान राज्य में सबसे अधिक रहा, जिसके चलते दुर्ग शनिवार को भी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक वृद्धि की संभावना जताई गई है।

मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ पॉकेट्स में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा के अनुसार आगामी तीन दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। अलसुबह की ठंड फिलहाल सबसे अधिक प्रभावी होगी।

Updated on:
16 Nov 2025 09:57 am
Published on:
16 Nov 2025 09:56 am
Also Read
View All

अगली खबर