भिलाई

कोरबा के युवक की भिलाई सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल, बाइक सहित नेहरू नगर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज से गिरे

नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन अधूरे ओवरब्रिज से बाइक सवार दो युवक गिर गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई है। दूसरे को गंभीर अवस्था में रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2018, 8:29 PM IST
Bhilai patrika
कोरबा के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल, बाइक सहित नेहरू नगर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज से गिरे

भिलाई@Patrika. नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन अधूरे ओवरब्रिज से बाइक सवार दो युवक गिर गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई है। दूसरे को गंभीर अवस्था में रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक कोरबा के रहने वाले हैं। यहां कोचिंग सेंटर का पता लगाने आए थे। दोनों अनजान युवक अधूरे ओवरब्रिज पर बाइक से फर्राटे भरते हुए चढ़ गए। उन्हें नहीं मालूम था कि रेलवे पटरी के ऊपर का हिस्सा अभी बना नहीं है। दोनों 16 मीटर ऊंचाई से हवा में उछते हुए नीचे गिर गए।

कोरबा की निहारिका कॉलोनी निवासी आयुश यादव की मौत
@Patrika भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार- शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे की है। कोरबा की निहारिका कॉलोनी में रहने वाले आयुश सिंह (२३) और आयुश यादव (२२) यहां चौहान टाउन में रहने वाले अपने दोस्तों के पास आए थे। एक दोस्त से यह कहकर उनकी रेसर बाइक मांगी कि वे कोचिंग सेंटर का पता लगाने जा रहे हैं। साथ ही भिलाई भी घूम आएंगे। सिविक सेंटर और सेक्टर-१० में कुछ कोचिंग सेंटर का पता करने के बाद वे रात में चौहान टाउन लौट रहे थे। आयुश यादव बाइक चला रहा था और आयुश सिंह पीछे बैठा हुआ था।

वहीं पीछे बैठे आयुश सिंह के दोनों पैर और एक हाथ फ्रैक्चर

चौहान टाउन जाने के लिए वे सेक्टर-८ से नेहरू नगर की ओर जा रहे थे। जबकि अभी नेहरू नगर रेलवे फाटक बंद है। उन्हें या तो सुपेला अंडरब्रिज या फिर वाय शेप ब्रिज होकर जाना था। दोनों अनजान थे। निर्माणाधीन ओबरब्रिज पर साफ रास्ता देखकर उन्होंने बाइक बढ़ा दी। दोनों तेज रफ्तार से निकल रहे थे। उन्हें नहीं मालूम था कि आगेे रेलवे लाइन का हिस्सा अभी खुला पड़ा है। जैसे ही छोर पर पहुंचे दोनों बाइक समेत हवा में उड़ते हुए १६ मीटर नीचे आ गिरे। सीधे लोहे के गर्डर से टकराने से बाइक चला रहे आयुश यादव की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे आयुश सिंह के दोनों पैर और एक हाथ फ्रैक्चर हो गए हैं।

घर में मार्कशीट लेने बिलासपुर जा रहे हैं बताया था
@Patrika पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों से बात की। परिजनों ने बताया कि दोनों युवकों ने अपने-अपने घर में मार्कशीट लेने बिलासपुर जा रहा हैं, यह बताकर निकले थे। भिलाई कैसे पहुंचे इसकी जानकारी घरवालों को भी नहीं है। दोनों अभी बी. कॉम प्रथम वर्ष के छात्र हैं।

हम लोगों ने सोचा कि मस्ती कर रहे हैं लौट आएंगे
@Patrika प्रत्यक्षदर्शी अजय कुमार ने बताया कि वे सड़क किनारे पान ठेले के पास खड़ा था। उस समय और भी कई लोग थे। रेसर बाइक से फर्राटे भरते हुए दोनों युवक को ओबरब्रिज की तरफ जाते देखा। हम लोगों ने सोचा कि मस्ती कर रहे हैं। वापस लौट आएंगे। कुछ ही समय में तेज आवाज आई। दौड़कर देखा तो दोनों युवक बाइक समेत नीचे गिरे पड़े थे। अजय ने बताया कि वे चाहते तो भी युवकों को रोक नहीं पाते क्योंकि दोनों खुली सड़क पर रेसर बाइक से तेज रफ्तार से निकल गए थे। हादसे के बाद तुरंत एबंलेंस बुलवाकर दोनों घायल युवकों को अस्पताल रवाना किया गया। रास्ते में आयुष यादव की मौत हो गई। आयुष सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया।@Patrika

Published on: