
भिलाई @Patrika. अच्छी हाईट और फिटनेस होने की वजह से हर कोई प्रिंयका को मॉडलिंग में जाने की सलाह देता पर कुछ बंदिशों ने कदम रोक लिए। शादी के बाद पति के साथ ने प्रिंयका को अपने सपनों को पूरा करने मौका मिला और पहली बार में ही उसने मिसेज भिलाई का खिताब जीत लिया। मुंबई के सर्च सलून एवं भिलाई के कोमल ब्यूटी पार्लर की ओर से हुए मिस एवं मिसेस भिलाई के फाइनल राउंड में प्रियंका मीना ने पहला स्थान हासिल किया। फाइनल में पहुंची शीर्ष 10 प्रतिभागियों के बीच उन्होंने हर राउंड में अपनी बेस्ट परफार्मेंस दी। अस्मिता सिंह प्रथम रनर अप तथा सोनिया रैना द्वितीय रनर अप रहीं। रैंप वाक, ड्रेस अप तथा निर्णायकों के प्रश्नों के सटीक उत्तर के बाद प्रियंका को विजेता घोषित किया गया।
बीएसपी के कार्मिक विभाग में बतौर अस्सिटेंंट मैनेजर
बीएसपी के कार्मिक विभाग में बतौर अस्सिटेंंट मैनेजर प्रिंयका प्लांट के अंदर ट्रैफिक डिपार्टमेंट में अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। वहीं सौंदर्य प्रतियोगिता में भी उन्होंने अपना कमाल दिखाया। प्रिंयका ने बताया कि उसका बेटा अभी दो साल का ही है, लेकिन वे ऑफिस के साथ-साथ बेटे के लिए भी टाइम निकालती है और इसी बीच अपनी फिटनेस का ख्याल रखने योगा और एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल किया। वे बताती हैं कि उनकी इच्छा है कि वे मिसेज इंडिया इंटनेशनल तक पहुंचे और भारत का प्रतिनिधित्व करें।
अगर आप में कोई हुनर है तो उसे निखारने उम्र या शादीशुदा होना मायने नहीं रखता
प्रियंका अब अभिनय और नृत्य की दुनिया से जुडऩा चाहती है। उनका मानना है कि थिएटर के जरिए वे अपनी प्रतिभा को और भी निखार सकती है, जबकि डांस से वे अपनी फिनटेस के साथ-साथ एक और कला को सीख पाएंगी। उन्होंने कहा कि अगर आप में कोई हुनर है तो उसे निखारने उम्र या शादीशुदा होना मायने नहीं रखता। बस खुद का आत्मविश्वास और आगे बढऩे की ललक उन्हें अपने आप ही निखार देती है।