भिलाई

अपनी ही पत्नी को अश्लील फिल्म दिखाकर करता था गंदा काम, मना करने पर 25 लाख मांगा, नहीं दी तो…

पति भारतीय वायु सेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट है, महिला थाना पुलिस ने पति, सास और सुसर के खिलाफ दर्ज किया अपराध.

2 min read
Sep 29, 2019
81 पदों के लिए निकाली नायब तहसीलदारों की भर्ती और 15 अभ्यर्थियों की रोक दी नियुक्ति, पढ़े क्या है पूरा मामला

भिलाई . प्रदेश में बढ़ते अपराध में एक ऐसा अपराध शामिल हुआ है जिसे पढ़ आप भी सोचने में मजबूर हो जाएंगे। दरअसल एक विवाहिता ने अपने ही पति खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराया है। पति भारतीय वायु सेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट है। महिला ने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना में शारीरिक प्रताडऩा का अपराध दर्ज कराया है।

शिकायत में कहा है कि उसका पति अश्लील फिल्म दिखाकर उसी तरह से गंदा काम करने मजबूर करता था। मना कर दिया तो 25 लाख रुपए नकद और कार की मांग करने लगा। काउसिलिंग में बात नहीं बनने पर पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर के खिलाफ धारा 498 ए, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।

महिला थाना की प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि वैवाहिक विज्ञापन के जरिए दोनों का रिश्ता हुआ था।18 अक्टूबर 2002 को क्रिश्चियन रीति रिवाज से दोनों की शादी हुई। पति, सास और ससुर के साथ जलवायु विहार पोवई, मुम्बई ससुराल चली गई।लड़की के पिता ने उपहार में घरेलू सामान, 3 लाख रुपए नगद और नेग में अलग से 1.25 लाख रुपए दिए।

शादी के बाद फ्लैट खरीदने के लिए 8 लाख रुपए और भी दिए। इसके बाद भी ससुराल के लोग आए दिन ताना देते रहते थे कि उसके पिता ने दहेज में कुछ भी नहीं दिया।विवाहिता प्रताडऩा सहती रही। बाद में एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया।

टीवी में दिखाता था गंदी फिल्म
पीड़िता ने पति पर गंभीर आरोप लगाया है कि पति घर में टीवी में डीवीडी प्लेयर चालू कर गंदी फिल्म लगाता था। फिर उसी तरह संबंध बनाने दबाव बनाता था। मना करने पर क्रुरतापूर्वक व्यवहार करता था। इस बीच वह गर्भवती हो गई।जब पति को बताया तो गर्भपात कराने कहा और क्रुरता की जानकारी सास- ससुर को दी तो कहा कि मायका से 25 लाख रुपए ले आ, सारी शिकायतें दूर हो जाएगी।

लद्दाख में करार्ई पति के खिलाफ शिकायत दर्ज
इस बीच पति का स्थानातंरण बैंगलुरु हो गया। वहां भी साथ लेकर गया। लेकिन 25 लाख रुपए के लिए लगातार प्रताडि़त करता रहा। इसकी जानकारी उसके कमांडिंग अफसर को दी।उनकी फटकार से कुछ दिन ठीक रहा। फिर एक दिन विवाद कर छत से गिराने का प्रयास किया। तब एओसी के गार्डों ने उसकी जान बचाई थी।

इस बीच उसके पति का स्थानातंरण थ्वाइस (लेह लद्दाख) हो गया। लद्दाख के थाने में भी उसने अपने पति के खिलाफ शिकायत की। जब कही से उसे राहत नहीं मिली तो आखिर मे परेशान होकर मायके आ गई।साथ ही महिला ने पति पर आरोप लगाया कि हनीमून पर ले जाने के लिए भी मायके से 35 हजार रुपए मंगवाया। तब उसे कोडाइकनाल और गोवा लेकर गया।

Updated on:
24 Mar 2020 12:05 pm
Published on:
29 Sept 2019 10:42 pm
Also Read
View All