भिलाई

CG Education : ITI लिए जारी हुई मेरिट लिस्ट, इस डेट से पहले रेडी रखें आपने सारे डॉक्युमेंट्स

Chhattisgarh Education: आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण काउंसलिंग के तहत पहली मेरिट सूची गुरुवार को जारी हुई। कायदे से मेरिट सूची का प्रकाशन 15 जून को होना था, मगर राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण को लेकर प्रवेश देने पर रोक लगाई गई थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Aug 2023, 7:26 PM IST
iti_admission_1.jpg

भिलाई . आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण काउंसलिंग के तहत पहली मेरिट सूची गुरुवार को जारी हुई। कायदे से मेरिट सूची का प्रकाशन 15 जून को होना था, मगर राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण को लेकर प्रवेश देने पर रोक लगाई गई थी। पहली मेरिट सूची में विद्यार्थियों को 11 से 13 अगस्त के बीच संस्थान पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन करना होगा। सूची में नाम और सभी दस्तावेज दुरुस्त होने पर विद्यार्थियों को तुरंत प्रवेश मिल जाएगा।

ऐसे छात्र जिनको मनपसंद ट्रेड नहीं मिल पाया है, उन्हें 17 अगस्त को जारी होने वाली दूसरी मेरिट में जगह मिलेगी। इस बार 31 अगस्त तक चार राउंड में मेरिट सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 1 सितंबर से कक्षाआें का संचालन शुरू होगा। इसी कड़ी में गुरुवार को पहली मेरिट के आते ही पावर हाउस आईटीआई में विद्यार्थियों का जमावड़ा लगा रहा। नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई मेरिट सूची में विद्यार्थी अपना नाम खोजने में व्यस्त रहे।

ट्रेडवार निकली लिस्ट

डायरेक्ट्रेड ऑफ ट्रेनिंग से निकाली गई मेरिट सूची ट्रेडवार है। इसके तहत विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। पावर हाउस आईटीआई में वर्तमान में 23 ट्रेड संचालित हो रहे हैं, जिनमें एक हजार विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। फिलहाल आईटीआई में कोई नया ट्रेड शुरू नहीं किया गया है।

Published on: