CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायतों और नगरीय निकाय की तारीखों का इंतजार हो रहा है। निवार्चन आयोग की तैयारी भी लगभग पूरी हो गई है। जारी मतदाता सूची में दुर्ग जिले में वोटरों की संख्या बढ़ गई है..
CG Election 2025: मतदाता सूची के पुनरीक्षण में जिले में 12 हजार 266 मतदाता बढ़ गए। इस तरह जिले के जिन नगरीय निकायों और पंचायतों में चुनाव होना है, वहां मतदाताओं की संख्या अब बढ़कर 8 लाख 33 हजार 368 हो गई है। ये मतदाता ही अब आगामी त्रि-स्तरीय पंचायतों और नगरीय निकाय के चुनावों में मतदान कर सकेंगे।
द्वितीय चरण के पुनरीक्षण के दौरान 1 से 6 जनवरी तक मतदाता सूची को लेकर दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए थे। सबसे ज्यादा 7 हजार 868 मतदाता ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़े है। वहीं शहरी क्षेत्रो में इस दौरान 4 हजार 398 मतदाता बढ़े हैं। इस तरह अब जिले के जिन स्थानीय निकायों व पंचायतों में चुनाव होना है वहां अब 4 लाख 18 हजार 28 पुरुष मतदाता और 4 लाख 15 हजार 311 महिला मतदाता हो गए हैं। वहीं 29 अन्य मतदाताओं की संख्या है। प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान 4 लाख 6 हजार 163 पुरुष और 4 लाख 14 हजार 906 महिला मतदाता थे। अन्य 33 को मिलाकर कुल मतदाताओ की संया 8 लाख 21 हजार 102 थी।
नगरीय क्षेत्रो में सबसे ज्यादा दुर्ग नगर निगम अंतर्गत 2 हजार 372 मतदाता बढ़े है। यहां प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान कुल 2 लाख 33 हजार 296 मतदाता थे। जो अब बढ़कर 2 लाख 35 हजार 668 हो गई है। इनमें 1 लाख 20 हजार 792 पुरुष, 1 लाख 14 हजार 855 महिला और 21 अन्य मतदाता शामिल हैं।
प्रारंभिक प्रकाशन में 2 लाख 43 हजार 521 पुरुष और 2 लाख 45 हजार 319 महिला सहित अन्य 5 को मिलाकर दुर्ग, पाटन एवं धमधा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में कुल मतदाताओ की संया 4 लाख 88 हजार 845 थी। जो अब बढ़कर 4 लाख 96 हजार 713 हो गई है। इनमें 2 लाख 47 हजार 555 पुरुष, 2 लाख 49 हजार 153 महिला और 5 अन्य मतदाता शामिल है।
इसी प्रकार प्रारंभिक प्रकाशन में जिन नगरीय निकायो में चुनाव होना है, वहां 1 लाख 62 हजार 642 पुरुष, 1 लाख 69 हजार 587 महिला व अन्य 28 को मिलाकर कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 32 हजार 257 थी। जो अब बढ़कर 3 लाख 36 हजार 655 हो गई है। इनमें पुरुष 1 लाख 70 हजार 473, महिला 1 लाख 66 हजार 158 एवं 24 अन्य मतदाता हैं।