7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING: भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, पांच लोग झुलसे, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर

Bhilai Steel Plant Fire: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थिति भिलाई स्टील प्लांट में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। टर्बाइन सेक्शन में ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैल गई…

2 min read
Google source verification
bhilai steel plant fire news

भिलाई स्टील प्लांट के पावर ब्लोइंग स्टेशन में लगी आग, ( Photo - Patrika )

Bhilai Steel Plant Fire: भिलाई स्टील प्लांट आज सुबह हादसा हो गया। पॉवर प्लांट-2 (पीबीएस-2) में मंगलवार को अचानक ब्लास्ट होने के बाद भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि टर्बाइन सेक्शन (25 मेगावाट टर्बाइन एरिया) में ब्लास्ट होने के बाद आग तेजी से फैल गया। भीषण आग की चपेट में आने से पांच कर्मचारी झुलस गए। वहीं अन्य कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।

Bhilai Steel Plant Fire: फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर

भिलाई स्टील प्लांट में लगी आग का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आग की लपटें 10 फीट तक ऊपर उठ रही थीं। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। आग के चलते प्लांट के चारों ओर धुआं छा गया। घटना के समय वहां मौजूद कर्मचारियों ने पीछे के रास्ते से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

दो बीएसपी और तीन ठेका श्रमिक घायल

इधर आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर प्लांट के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी लेकर ली। मौके पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। कितने का नुकसान हुआ है अभी यह पता नहीं चल पाया है। सूचना के अनुसार केबल जलने की खबर है। वहीं हादसे में 5 कर्मचारी झुलस गए। इनमें दो बीएसपी कर्मचारी और तीन ठेका श्रमिक शामिल हैं। एक बीएसपी कर्मचारी के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि बाकी को हल्की चोटें आई हैं।

और भी हैं खबरें

DA बढ़ा, सैलरी में सुधार… BSP ठेका श्रमिकों को मिला सीमित लाभ, लेकिन मूल वेतन पर अब भी इंतजार

- छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक 1 अप्रैल से महंगाई भत्ता में संशोधन किया गया है। यह संशोधन उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में वृद्धि के आधार पर किया गया है...पढ़ें पूरी खबर

Bhilai News: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, 30 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत
- भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-4 में शुक्रवार को ठेका मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। खोमलाल वर्मा (49), निवासी पहंडोर (पाटन), करीब 30 फीट ऊंचाई पर काम कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगडऩे से नीचे गिर पड़े...पढ़ें पूरी खबर