5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब मैं आपको परेशान नहीं करूंगी… एक ही दिन 11वीं की छात्रा और बीसीए के छात्र ने की आत्महत्या, छोड़ा सुसाइड नोट

Bhilai Suicide News: भिलाई में एक ही दिन दो विद्यार्थियों ने फांसी लगाकर दुनिया छोड़ दी। 11वीं क्लास की छात्रा ने मौत से पहले सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें किसी को परेशान नहीं करने की बात कही है..

2 min read
Google source verification
Bhilai Suicide news

11वीं की छात्रा और बीसीए छात्र ने की आत्महत्या ( Photo - Patrika )

Bhilai Suicide News: छत्तीसगढ़ के भिलाई एक ही दिन दो विद्यार्थियों ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। एक तरफ 11वीं की छात्रा ने मौत को गले लगाया तो दूसरी तरफ बीसीए सेकेंड ईयर के छात्र ने भी अपनी जान दे दी। इन दो घटनाओं ने न सिर्फ परिवारों को गहरे सदमे में डाला है, बल्कि समाज और व्यवस्था के सामने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रा ने मौत से पहले सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें को परेशान नहीं करने की बातों का जिक्र किया है।

Bhilai Suicide News: छोड़ा सुसाइड नोट

‘मामा-मामी और नाना-नानी, अब मैं आपको परेशान नहीं करूंगी’… एक मासूम छात्रा के इस सुसाइड नोट ने पूरे मामले को भावुक और सवालों से घिरा बना दिया है। भिलाई-तीन थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, जबकि स्मृति नगर क्षेत्र में बीबीए छात्र ने भी आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

घटना को लेकर कई सवाल

छात्रा ने अपने कमरे में छोड़े नोट में लिखा कि वह परिजन को परेशान नहीं करना चाहती। इस भावुक संदेश ने परिजन को गहरे सदमे में डाल दिया है और घटना के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, छात्रा बचपन से नाना-नानी के साथ रह रही थी। शनिवार तडक़े पढ़ाई के बहाने कमरे में गई और सुबह वेंटिलेटर से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली।

पंखे पर लटकी लाश देख सन्न रह गए परिजन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे जब परिजनों ने उसे जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया, तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। वीणा कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली।

बीबीए छात्र ने भी उठाया कदम

वहीं स्मृति नगर के विवेकानंद नगर निवासी ओमेश साहू (19) ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने दरवाजा तोडकऱ उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एएसपी मणिशंकर चंद्रा के अनुसार, दोनों मामलों में हर पहलू से जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।